Let’s travel together.

युवक की हत्या के चार आरोपितों को रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

0 72

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में 18 साल के आशीष बंजारे की हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपितों में बिट्टू यादव, मुकेश, रवि ठाकुर और छोटू यादव है।

बतादें कि बदमाशों ने रविवार को शाम चार बजे दिनदहाड़े चाकू मारकर आशीष बंजारे की हत्या कर दी। इस हमले में दूसरा साथी उमेश मसकोले गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। जेल से छूटे दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला किया। स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि ठाकुर, बिट्टू यादव, मुकेश तथा अन्य दो के खिलाफ आशीष बंजारे की हत्या करने का आरोप है। महादेव घाट चौक के पास जहां से भाठागांव और शनि मंदिर के लिए रास्ता कटा है, वहीं आशीष तथा उसके साथी उमेश मसकोले उर्फ चांटी को चाकू मारा। आशीष के शरीर में कई बार चाकू से हमला किया गया। इससे उसकी मौत हो गई।

मृतक आशीष बंजारे और उसके साथी उमेश के खिलाफ भी थाने में पूर्व में मारपीट तथा अन्य अपराध को लेकर मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही जिन लोगों के ऊपर हत्या करने के आरोप लगे हैं, उन पर भी अपराध दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक रवि ठाकूर तथा बिट्टू हत्या के आरोप में जेल में बंद थे।

आरोपित उमेश से बदला लेने के लिए पहुंचे थे। उसके साथ उसका दोस्त आशीष भी था। इसके चलते बदमाशों ने उमेश को जब मारने के लिए दौड़ाया, तब आशीष बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने आशीष के ऊपर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

2018 में हुई थी वारदात यह था मामला 2018 में आपसी रंजिश के चलते रवि और बिट्टू पंडरी बस स्टैंड में उमेश के दोस्त रजत पाठक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में जेल में बंद दोनों बमदाश 15 दिन पूर्व जेल से छूटकर बाहर आए थे।

शनिवार को उमेश से बिट्टू की मुलाकात हुई। उमेश ने पूछा- तूने मेरे दोस्त को क्यों मारा था? इसके बाद उसने आठ-दस तमाचे जड़ दिए। इस बात का बदला लेने के लिए बदमाशों ने उमेश की हत्या करने की योजना बनाई और रविवार को योजना बनाकर महादेव घाट पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811