Let’s travel together.

बड़े आयोजनों का हमें निमंत्रण नहीं मिलता…अखिलेश की शिकायत पर कांग्रेस का आया जवाब

0 74

लोकसभा चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में देश में चुनावी सरगर्मी तेज है गई है. बीजेपी जहां जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में जुटी है वहीं, इंडिया गठबंधन में आपस में ही तालमेल नहीं बन पा रहा है. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दरवाजे फिलहाल उनके लिए नहीं खोले गए हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की यात्रा के लिए अभी तक उन्हें किसी भी तरह का कोई आमंत्रण नहीं मिला है. दरअसल पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि क्या वो कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश प्रवेश के दौरान शामिल क्या होंगे. इसके जवाब में सपा नेता ने मुस्कुराते हुए कहा कि कई बड़े कार्यक्रम होते हैं, कई बड़े आयोजन होते हैं लेकिन समस्या ये है कि इन आयोजनों में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता. ऐसे में वो खुद कैसे निमंत्रण मांगे.

सीटों के बंटवारे पर SP कांग्रेस में तनाव

सपा नेता के इस बयान से साफ नजर आ रहा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पहले से ही रस्साकशी चल रही है. कई बैठकों के बाद भी दोनों ही दल किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे. सपा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीटें देने की बात कही थी लेकिन पार्टी इस पर राजी नहीं हुई.

‘सभी दलों को यात्रा में किया जाएगा आमंत्रित’

उधर सपा प्रमुख की इस बात पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के विस्तृत रूट और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है. जिसे एक दो दिन में ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा. अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जैसे ही कार्यक्रम बन जाएगा, उसके बाद इंडिया गठबंधन के सभी दलों को यात्रा में शामिल होने के आमंत्रित किया जाएगा. जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इंडिया गठबंधन के दलों के शामिल होने से इंडिया गठबंधन और भी ज्यादा मजबूत होगा.

आपको बता दें कि मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, असम, बिहार, पश्चिम बंगाल से गुजर चुकी है. इस समय यात्रा झारखंड में है. 16 फरवरी को इसके उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811