Let’s travel together.

छत्‍तीसगढ़ के मंत्री करा रहे UPSC की तैयारी, इस पहल के लिए इंटरनेट मीडिया पर ओपी चौधरी की हो रही तारीफ

0 82

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के मंत्री ओपी चौधरी अपने सकारात्मक कामों से लगातार चर्चित हो रहे हैं। वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय का कामकाज संभालने के बाद मौका मिलते ही मंत्री चौधरी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करवा रहे हैं। शनिवार की देर रात मंत्री चौधरी ने 75 ऐसे अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए तैयार करने का काम किया, जो कि यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में चयनित हो चुके हैं।

मंत्री चौधरी यूपीएससी और सीजीपीएससी दोनों ही अभ्यर्थियों का पहले भी मार्गदर्शन करते रहे हैं। वह युवाओं को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक पहलुओं से अवगत कराते हैं। जैसे, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश को क्या फायदा हुआ है, नक्सलवाद को कैसे खत्म होगा, 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा।

प्रदेश के विकास के लिए नया रायपुर का क्या योगदान है। नया रायपुर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर में वहां की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर क्या योगदान कर सकते हैं। पर्यटन की दृष्टि से जशपुर, बस्तर आदि को कैसे विकसित कर सकते हैं। आइटी को कैसे विकसित कर सकते हैं। विकेंद्रीकृत माडल कैसे विकसित किया जाए।

मंत्री चौधरी ने इंस्टाग्राम में किए अपने पोस्ट में बताया कि कल रात में समय निकालकर यात्रा के दौरान कक्षाएं ली और अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। “संकल्प कोचिंग सेंटर” दिल्ली द्वारा युवाओं को न्यूनतम शुल्क पर यूपीएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान की जाती है।

विगत कुछ वर्षों में संकल्प देश भर में अग्रणी सिविल सेवा कोचिंग संस्थानों में से एक के रूप में उभरा है। यहां प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य प्राध्यापकों द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से इन परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। मैं उन सभी सम्माननीय जनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जो युवाओं के स्वर्णिम भविष्य निर्माण के लिए निष्ठापूर्वक अपना योगदान दे रहे हैं। मंत्री ने बताया कि वह इस संस्थान से करीब 20 वर्ष से जुड़े हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811