Let’s travel together.

मुंबई से पैदल अयोध्या जा रही शबनम सीहोर पहुंची कहा, महिलाओं को टॉर्चर करने वालों को जेल में होना चाहिए

0 129

 

– ऐसे लोगों पर हनुमान जी का गदा सर पर मारना चाहिए

अनुराग शर्मा सीहोर

21 वर्षीय शबनम शेख के हौसलों और धार्मिक आस्था को देखकर लोग हैरान है । वह मुंबई से अयोध्या तक पैदल जा रही है, उनके और साथियों के हाथों में भगवा ध्वज है । जिस पर जय श्री राम लिखा हुआ है ।रास्ते में वंदे मातरम और जय श्री राम के नारे लगाते हुए एक दिन में उनका सफर 37 किलोमीटर का कब पूरा हो जाता है उन्हें ही नहीं पता चलता।
जी हां , हम बात कर रहे हैं मुंबई निवासी 21 वर्षीय शबनम शेख की वह अभी फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उनके दो साथी विनीत पांडे और रामराज शर्मा उनके साथ कदम से कम मिलते हुए मुंबई से अयोध्या जा रहे हैं। शनिवार को यह तीनों श्रद्धालु सीहोर पहुंचे जहां स्थान स्थान पर उनका लोगों ने स्वागत किया।
मीडिया से चर्चा करते हुए शबनम ने कहा कि वह शुरू से ही हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में रही है और उन्हें अपने धर्म के साथ-साथ दूसरे धर्म का सम्मान करना भी बहुत अच्छे से आता है। सोशल मीडिया पर लोग मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं ,उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है उन्होंने कहा कि महिलाओं को टॉर्चर करने वालों को जेल में डाल देना चाहिए। ऐसे लोगों पर हनुमान जी का गदा सर पर मारना चाहिए। शबनम ने कहा कि उन्हें पैदल चलते हुए 17 दिन हो गए हैं। श्रद्धा के लिए मन में विचार आना जरूरी नहीं है , बचपन से राम जी को मानते हैं जितना हम नबी को रिस्पेक्ट करते हैं उतना ही राम जी के और रिस्पेक्ट करते हैं । कड़ाके की ठंड में हम यात्रा कर रहे हैं , हमें बहुत जोश है। उन्होंने कहा कि राम जी सबके हैं, राम धुन अकेले शबनम शेख के अंदर ही नहीं आ रहा है, मौलाना में भी आ रहा है ,मौलाना भी राम भक्ति में लीन है यह नया भारत है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811