Let’s travel together.

होम मध्य प्रदेश रायसेन खनिज माफियाओं का रास्ता बंद के रहे डिप्टी रेंजर पर हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

0 72

रायसेन । खनिज माफियाओं की वन क्षेत्र में घुसपैठ बंद कराने शनिवार को हकीमखेड़ी वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम जेसीबी से रास्ते बंद करा रही थी, इस दौरान 30 से 40 लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और डिप्टी रेंजर लालसिंह पूर्वी पर हमला कर दिया। हमले में घायल डिप्टी को उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित पुलिस व वन आमला मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंच गए हैं।

हकीमखेडी वन क्षेत्र में हो रहे पत्थर के अवैध उत्खनन को रोकने शनिवार की सुबह डिप्टी रेंजर लालसिंह पूर्वी व वीट गार्ड रूपसिंह यादव जेसीबी लेकर पहुंचे। वे उन सारे रास्तों को बंद करा रहे थे, जहां से वाहनों की आवाजाही होती है। इसी दौरान हकीमखेड़ी के सरपंच पति 30 से 40 लोगों के साथ मोटर साइकिल के पहुंचे और डिप्टी रेंजर के वहस करने लगे। कुछ देर बाद वे लोग वापस चले गए। विवाद की स्थिति देख डिप्टी रेंजर की सूचना पर डिप्टी रेंजर जीवन सिंह पवार, वनपाल राधा सोलंकी व वनरक्षक मोतीसिंह जादव भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद सरपंच पति तौफीक डंडे, हाकी स्टिक व रॉड लिए 30 से 40 लोगों के साथ फिर लौटा, इस बार उन्होंने डिप्टी रेंजर लालसिंह पूर्वी पर हमला कर दिया। घायल डिप्टी रेंजर को वनकर्मी अस्पताल लेकर आए। सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास शहवाल, डीएफओ विजय सिंह अस्पताल पहुंच गए। यही से सारे अधिकारी पुलिस बल व वन अमले के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811