Let’s travel together.

दिल्ली के रोहिणी से लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग का शार्प शूटर प्रदीप गिरफ्तार

0 97

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-23 इलाके में 18 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से दो अवैध आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान उत्तराखंड के प्रदीप सिंह (18) के रूप में की गयी है। उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, वह गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गिरोह से प्रेरित था और उनके जैसा बनना चाहता था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदीप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गिरोह के संपर्क में आया और उन्होंने उसे आग्नेयास्त्र उपलब्ध कराए तथा आगे के निर्देशों का इंतजार करने को कहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदीप को रोहिणी के सेक्टर-23 से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो अवैध आग्नेयास्त्र और आधा दर्जन जिंदा कारतूसों बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से प्रदीप राजस्थान में अपने रिश्तेदार के यहां गया , जहां उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की। फिर, वह हरियाणा चला गया और अपने दोस्तों के साथ रहने लगा। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की कहानियां पढ़कर उसने उन्हें सोशल मीडिया पर तलाश करना शुरू कर दिया। वह उनके गिरोह के सदस्यों के संपर्क में आया और उनसे कहा कि वह उनके समूह में शामिल होना चाहता है।” पुलिस ने कहा कि प्रदीप से उसकी योजना के बारे में और पूछताछ की जा रही है। बराड़ बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811