Let’s travel together.

भगवान राम पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करना पड़ा महंगा, विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

0 144

मुंबई : मुंबई पुलिस ने भगवान राम को मांसाहारी बताने वाली टिप्पणी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक जितेंद्र आव्हाड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात उपनगर अंधेरी के एमआईडीसी थाने में विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उनके खिलाफ शुक्रवार को पुणे शहर में भी ऐसा ही एक मामला दर्ज किया गया।

राकांपा के शरद पवार गुट का हिस्सा आव्हाड ठाणे जिले में मुंब्रा-कलवा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी गौतम रावरिया की शिकायत पर मुंबई में आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने एक समाचार चैनल पर आव्हाड को भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए सुना।” उन्होंने बताया कि आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (किसी भी धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान कर किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आव्हाड ने यह कहकर तीन दिन पहले विवाद खड़ा कर दिया था कि भगवान राम मांसाहारी थे। शिरडी में बुधवार को राकांपा के एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा था, “वह (भगवान राम) शिकार करके खाया करते थे। वह हमारे, बहुजनों के थे। आप (भाजपा) हमें शाकाहारी बना रहे हो, (लेकिन) हम राम के उदाहरण को मान रहे हैं और मटन खा रहे हैं।” ‘बहुजन’ शब्द का उपयोग महाराष्ट्र में पारंपरिक तौर पर हिंदू समाज के गैर-ब्राह्मण वर्गों के लिए किया जाता है। विधायक आव्हाड ने बाद में कहा कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह खेद व्यक्त करते हैं। पुलिस ने बताया कि पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के प्रमुख धीरज घाटे की शिकायत पर आव्हाड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।

आव्हाड ने भगवान राम पर दिए गए विवादित बयान पर माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी गलती हो जाती है। राकांपा नेता ने कहा, ”मैं बिना शोध के कुछ नहीं बोलता…मैं इसे तूल नहीं देना चाहता, लेकिन अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।” उन्होंने कहा, “ऐसे कई उदाहरण हैं जहां मैंने भाषण दिए हैं, और मैंने अपने भाषण में कभी भी कुछ भी तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया है। मैं इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। लेकिन वाल्मिकी रामायण में, कई कांड (पुस्तकें) हैं जिनमें अयोध्या कांड है, जिसमें श्लोक 102 में इसका उल्लेख है।”

आव्हाड ने आगे कहा था, “जो लोग तार्किक रूप से बात नहीं कर सकते वे मेरे खिलाफ मामलों के बारे में बात करेंगे, लेकिन जो लोग ‘राम राम’ कहते हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि राम हमारे दिल में रहते हैं।” राकांपा नेता ने अपने बुधवार के भाषण में यह भी कहा था कि भारत को शाकाहारी राष्ट्र में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश की 80 फीसदी आबादी आज भी मांसाहारी है और वे भगवान राम के भक्त भी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार     |     चंद घंटों में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811