Let’s travel together.

पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोद डाली पक्की सड़कें,मचने लगी दल-दल लोग हो रहे परेशान

0 107

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

वर्षों से पर्यटक स्थल को सुंदर स्वच्छ एवं विकास का जामा पहनाने की कवायद जोरशोर से चल रही है परन्तु यह स्थल विकास के सपने ही देखता रहा विकास नहीं हो सका जैसे तैसे राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा न ई सड़कें निर्मित की गई उन्हें भी पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोद डाला गया जिससे नगर वासियों को दलदली सड़कों पर गिरते पड़ते चलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार यह स्थल विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है इस स्थल को विकास का जामा पहनाने की कवायद मात्र दिखावा बनकर रह गई है । इस स्थल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा विगत वर्षों में नवीन सड़कों का निर्माण कराया गया था जिससे सड़कें गढ्ढे मुक्त हो गई थी तब लोगों को राहत मिली थी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की व्यवस्था की थी तथा दुपहिया चारपहिया वाहनोंके लिए एवं पैदल लोगों को चलने के लिए मुख्य सड़क से दोनों ओर सर्विस रोड निर्मित किए गए थे जिससे लोगों को दुर्घटना से बचाव किया जा सके तथा आसानी से लोगों का आना-जाना हो सके तथा कुछ समय लोगों ने राहत महसूस की थी तथा सुरक्षित इन सर्विस सड़कों पर चल रहे थे कि अब इस नगर में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया तथा इस पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़कों के किनारे छोड़ सड़कों को बीचोंबीच जेसीबी मशीन से खुदाई कर डाली तथा खुदाई की गई मिट्टी को भी सड़कों पर ही डाल कर लोगों का आना-जाना लगभग बंद कर दिया गया अब इन सड़कों की मिट्टी ने दल-दल का रूप ले लिया है तथा पैदल चलने के साथ ही दुपहिया चारपहिया वाहनोंके फिसलने का सिलसिला शुरू हो गया है जिससे लोगों को खासी परेशानी से जूझना पड़ रहा है हालांकि इस सड़कों की खुदाई को लेकर बरसात में नगर परिषद प्रशासन के साथ ही तहसीलदार को भी अवगत कराया जा चुका है हालांकि तहसीलदार ने इस सड़कों की खुदाई को लेकर निर्माण एजेंसी की खिंचाई भी कर दी थी परन्तु नतीजा बेअसर रहा पाइप लाइन बिछाने वाली निर्माण एजेंसी पर सड़कों की रोकने का कोई असर नहीं दिखाई दिया तथा लगातार नगर की सड़क खुदती चली गई अब इन सड़कों पर थोड़ा बहुत पानी गिरने से लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है इन सड़कों की खुदाई का सिलसिला लगातार जारी है न तो गूंगी बहरी नगर परिषद ही कुछ कर पा रही है न ही प्रशासन में बैठे लोगों को ही आम लोगों की समस्या से कोई सरोकार हो रहा है न ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग जिसने करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद इन सड़कों को निर्मित कराया वह ही इन बनी बनाई सड़कों को बचाने आगे बढ़ पा रहा है सरकार के करोड़ों रुपए से बनी सड़कों की लगातार खुदाई कर सरकार को चूना लगाने की कवायद पाइप लाइन निर्माण एजेंसी लगा रही है इस ओर प्रशासन की नजर भी नहीं पहुंच पा रही है अब लोग सड़कों पर गिरते पड़ते सरकार एवं प्रशासन को कोसते दिखाई दे रहे हैं पाइप लाइन बिछाने के नाम पर शहर की सड़कों को दल-दल में बदल दिया गया है न कोई देखने न कोई सुनने वाला ही दिखाई दे रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811