Let’s travel together.

घने कोहरे के कारण विजुअल्टी हुई काफी कम,तीन दिन से कोहरे के आगोश में क्षेत्र

0 109

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में 4 दिन से लगातार कोहरा छाया हुआ है 50 मी तक का भी व्यक्ति कोहरे के कारण रात को दिखाई नहीं दे रहा है। 4 दिन से दिन में भी रात जैसी ठंड पड़ रही है। साथ ही जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक-दो जनवरी की रात सीजन में सबसे सर्द रही। तीन दिन में 5 डिग्री से अधिक तापमान गिरकर न्यूनतम पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 48 घंटे में छह डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और पछिया हवा से गलन वाली ठंड बढ़ गयी है।
आलम यह है कि शाम होते ही लोग घरों में दुबक रहे हैं। दीवानगंज क्षेत्र में 4 दिन से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए हैं वही दो दिन से लगातार बूंदाबांदी हो रही हैं।

बुधवार गुरुवार को मामूली सी बूंदाबांदी हुई थी तो शुक्रवार सुबह 4 बजे के लगभग तेज बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंड गुल गई है। ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी। तापमान लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है जिससे लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं तेज बूंदाबांदी हो सकती है। दो से तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है जिससे कनकनी से अभी राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811