Let’s travel together.

इंदौर में मावठा गिरने के बाद बढ़ा सर्दी का असर

0 104

 इंदौर। मावठा गिरने के बाद बुधवार से शहर में ठिठुरन बढ़ गई। इस सीजन में पहली बार शहरवासियों को सर्दी का अहसास हुआ। मंगलवार रात एक बजे वर्षा के बाद शहर में न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर तक पहुंची। वही, बुधवार सुबह 5.30 बजे भी कोहरे का असर रहा और न्यूनतम दृश्यता 900 मीटर दर्ज की गई। दिन में उत्तरी व उत्तर-पूर्वी हवाएं 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। हालांकि सुबह 10 बजे बाद बादल छंटे और धूप भी खिली।

गौरतलब है कि मंगलवार रात करीब एक बजे बाद शहर में बादल छाए और तेज बौछारे पड़ी। मंगलवार रात को सांवेर तहसील में 15.6 मिमी, महू में 10 मिमी, देवास जिले के टोंकखुर्द में 14 मिमी व एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 3.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इस मानसून सीजन में सर्दियों के मौसम में पहली बार वर्षा हुई।

भोपाल स्थित मौसम विज्ञानियों के मुताबिक द्रोणिका मध्य उप्रच से दक्षिण पश्चिमी मप्र तक है। इसके कारण अरब सागर से नमी आ रही है। यही वजह है कि इंदौर में मंगलवार रात को वर्षा हुई। बादलों के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिला। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 15.6 डिग्री दर्ज किया गया।

 

दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य था। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को दिन व रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी। गुरुवार सुबह कोहरा भी छाएगा और दोपहर में धूप भी खिलेगी।

 

8-9 जनवरी को वर्षा के आसार

 

उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सात जनवरी को सक्रिय होगा। इसके अलावा अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। यह ऊपर की ओर बढ़कर गुजरात के आसपास आगामी दिनों में पहुंचेगा। इसके असर से अरब सागर से नमी इंदौर की ओर आएगी। इस वजह से 8 व 9 जनवरी को इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में फिर बादल और कोहरे के साथ वर्षा के आसार है।

 

बुधवार सुबह शहर में दृश्यता

 

सुबह 5.30 बजे तक 900 मीटर

 

सुबह 8.30 बजे तक 1100 मीटर

 

सुबह 11.30 से 2.30 बजे तक तीन हजार मीटर

 

शाम 5.30 बजे तक चार हजार मीटर

 

रात 8.30 बजे तक दो हजार मीटर
Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811