Let’s travel together.

सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा,पिकअप और बाइक की जोरदार भिडंत में दो गंभीर हालत में सागर रेफर

0 105

कृष्ण कांत सोनी बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज के सुल्तानगंज मे तेज रफ्तार दूध वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना सुल्तानगंज पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदौरीया मौके पर पहुंचे घायलों को उठाकर अस्पताल लाए जहा पर डॉक्टर सत्यम सोनी द्वारा उपचार किया गया घायलों की हालत नाजुक देख दोनों घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां से उपचार के बाद ब्रजपाल यादव को नाजुक हालत में भोपाल रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक बारह गांव निवासी ब्रजपाल यादव अपने बहनेऊ कल्याणपुर निवासी रामेश्वर यादव के साथ छोटी बहिन के घर गुलवड़ा गांव जा रहा था। रास्ते में सुल्तानगंज इंडेन गैस एजेंसी के समीप दूध वाहन ने जोरदार टक्कर मार कर दूध वाहन चालक गाड़ी लॉक कर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्द कर अज्ञात वाहन चालक की तलास में जुटी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड     |     पत्रकारिता समाज और राष्ट्र के निर्माण में निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान     |     बेगमगंज के चार गांवों में फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, बच्चों की हुई जांच     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की     |     वेतनमान 60%, कैडर भर्ती और पदोन्नति को लेकर सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ की मांग     |     दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, ई-रिक्शा और स्कूटी सहित सामान जला     |     सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने की अपील     |     पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811