Let’s travel together.

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला अस्पताल का कलेक्टर एसपी ने किया निरीक्षण

0 88

 स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए किया निरीक्षण
रायसेन । जिला अस्पताल का कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकास कुमार शाहवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर अरविंद दुबे ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि ऑक्सीजन प्लांट में विद्युत सप्लाई व्यवस्था किसी बिना व्यवधान के 24 घंटे मुहैया हो। वहीं इसके अलावा अस्पताल में कोविड आईसीयू पलंग की संख्या सहित अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों की कलेक्टर अरविंद दुबे ने समीक्षा करते हुए पर्याप्त इंतजाम के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट भी किया।

कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री,सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए एवं निंरतर स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम मुकेश सिंह,एसडीओपी मोहन सरवान, थाना कोतवाली टीआई मनोज सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं कलेक्टर ने एसएनसीयू एवं पीआईसीयू बच्चों के वार्ड में नवाचार किए जाने की तारीफ की। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक राय ने कलेक्टर एसपी को नवाजात शिशुओं की देखभाल एवं उपचार के संबंध में अवगत कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811