मेष राशि-घर के विभिन्न कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सही समय पर सही निर्णय लेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। छात्रों के करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान खोजने से उत्साह बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आपका अच्छा योगदान रहेगा। नौकरी पेशा जातक मन के अनुसार मनचाहा काम न कर पाने से उदास रहेंगे। आपके विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। बाहरी व्यक्तियों पर आसानी से भरोसा करने से बचें।
वृषभ राशि-कार्यक्षेत्र में आपको नई जानकारी मिलेगी और संचार के माध्यम से आप अपना काम करने में सक्षम होंगे। गलत गतिविधियों पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। आज के दिन लापरवाही करने से बचना होगा। फालतू धन खर्च आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। अभी के लिए अपना बजट बनाए रखें। आज आप कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं। व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों के लिए समय आपके पक्ष में रहेगा।
मिथुन राशि- विद्यार्थियों को प्रतियोगी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संपत्ति या वाहन को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। दोस्तों के साथ बेवजह घूमने में अपना समय बर्बाद न करें। कारोबार में नई तकनीक का ज्ञान होना जरूरी है, इसलिए अपनी व्यावसायिक प्रक्रिया में कुछ बदलाव करने की कोशिश करें।
कर्क राशि- किसी विशेष कार्य के लिए प्रयास करते रहें, आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी करने से बचें। आज के दिन आपका घरेलू खर्चा ज्यादा हो सकता है। साथ ही आमदनी के साधन भी प्राप्त हो सकते हैं इसलिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। व्यापारिक पार्टियों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों के विस्तार पर ध्यान देना होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि- संतान पक्ष की पढ़ाई और करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आज के दिन आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपनी योजना के बारे में बताने से उचित सलाह मिलेगी। आपके बोलने का तरीका आपके किसी करीबी को परेशानी दे सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में नहीं है, जिससे जरूरी खर्चों में आपको कटौती करनी पड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने से बचें।
कन्या राशि- छात्रशिक्षा से संबंधित बाधा दूर होने से फिर से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके मन को प्रसन्न करेगी। संपत्ति को लेकर कोई विवाद शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया जाएगा। यदि किसी पॉलिसी या संपत्ति में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। किसी भी प्रकार के फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। गलत कार्यों में अपना समय बर्बाद करने से बचें, अन्यथा मन परेशान रहेगा।
तुला राशि- जो कार्य पिछले काफी समय से रुके हुए थे, वे आज पूरे होंगे। इस समय आपको केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी संस्था से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नियमित दिनचर्या बनाए रखना आपके लिए आवश्यक है। व्यापार में कोई भी योजना बनाने से पहले गंभीरता से सोच विचार कर लें अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि- प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी रहेगी। कीमती वस्तु की खरीदारी संभव है। जो जातक विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन एक अच्छा अवसर हो सकता है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें, उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन की उपेक्षा न करें।
धनु राशि- आत्मविश्वास और दृढ़ता बनाए रखें। आप अपने दृढ़ संकल्प के साथ कार्यक्षेत्र में सबसे कठिन कार्यों को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। यदि आप कोई पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर है। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आने से बचें, अन्यथा आप अपना नुकसान कर सकते हैं। माता-पिता के साथ अचानक किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
मकर राशि – जो लोग आपके खिलाफ थे, वे भी अब आपके पक्ष में आएंगे। दिखावे के लिए अधिक खर्च या उधार लेने की स्थिति से बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी और उनकी मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ राशि- परिवार में पिछले कुछ समय से चल रही गलतफहमी आपके हस्तक्षेप से सुलझ जाएगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले को लेकर भाइयों से विवाद होने की संभावना है। इस समय कोई नया निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यक्तिगत समस्याओं और बेचैनी के कारण आप व्यावसायिक स्थान पर ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे।
मीन राशि –सामाजिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस समय आप कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपका ध्यान अनैतिक कार्यों की ओर आकर्षित हो सकता है तो सावधान रहें। बेवजह बढ़ते खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। जल्दबाजी और अति उत्साह के कारण किए गए कार्य अस्त-व्यस्त हो सकते हैं।