Let’s travel together.

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के खिलाफ भाजपाइयों का फूटा गुस्सा, बीच चौराहा पर किया पुतला दहन,जताया विरोध

0 93

राज्यसभा सांसद के घर अवैध रूप से 200 करोड़ से अधिक राशि मिलने पर आयकर विभाग ने मारा था छापा

सी एल गौर

रायसेन। देश के इतिहास में पहली बार आयकर विभाग की टीम द्वारा उड़ीसा और झारखंड के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापा मार करवाई जारी है। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर टीम द्वारा छापा मार कार्रवाई की गई, जिसमें आयकर विभाग की टीम को उनकी विभिन्न अलमारी में 200 करोड़ से ऊपर की राशि उनके घर अवैध रूप से रखी पाई गई जिस पर छापा मार कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। कांग्रेस सांसद के यहां काली कमाई से इतनी बड़ी राशि एकत्रित की गई थी जो की अवैध थी इस मामले को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भोपाल सागर चौराहा पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया एवं कांग्रेस पार्टी सहित कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सांसद धीरज साहू का बीच चौराहा पर पुतला दहन किया एवं विरोध जताया भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का कहना था कि अभी तक के इतिहास में देश में पहली बार कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद के यहां अवैध रूप से 200 करोड़ से भी अधिक की अवैध राशि मिली हैं जो कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के चरित्र पर प्रसन्न चिन्ह लगती है नेताओं का कहना था कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने यह राशि अवैध रूप से शराब कंपनी के माध्यम से कमाई थी जो की उनकी काली कमाई थी इससे कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं का चाल, चरित्र,चेहरा उजागर होकर आम जनता के सामने आ गया है। इस मौके पर इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश तोमर, बृजेश चतुर्वेदी, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, जीतू आदित्य शर्मा, बंटी महेश्वरी, लीला किशन मीणा, ब्रज विश्वकर्मा, मयंक चतुर्वेदी, अंशुल शर्मा, मनोज कुशवाहा, अशोक सोनी, हल्ला महाराज, सूर्या राठौर, अखलेश सोनी, सुभम शर्मा, जीतू ठाकुर सहित दर्जनों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मोजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811