मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दो माह पहले दीवानगंज चौकी क्षेत्र में एक कार को टक्कर मारकर मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। इसके बाद दीवानगंज पुलिस ने क्षेत्र में कई जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले , मुखबिर तंत्र को सक्रिया किया तब जाकर मिनी ट्रक को उज्जैन से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि भोपाल-विदिशा हाईवे पर 25 सितंबर देर रात्रि कार चालक फरियादी विवेक बक्शी पिता बसंत बक्शी उम्र 45 वर्ष निवासी दुर्गा नगर विदिशा भोपाल से विदिशा जा रहे थे। तभी मिनी ट्रक चालक टक्कर मारकर भाग निकला था। उस दौरान फरियादी बख्शी की रिपोर्ट पर मिनी ट्रक चालक विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी । इस संबंध में दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि ट्रक को उज्जैन से जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।