Let’s travel together.

आमसभा में रोये पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री, जनता से वोटों के लिए मांगी भीख, मंच पर साष्टांग भी हुए

0 180

 

– पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा जब यह कर रहे थे उस दौरान सीएम शिवराज भी थे मंच पर

– मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा जनता के सामने वोट के लिए रोते नजर आए। आंखों में आंसू लेते हुए सभा के दौरान जनता से उन्होंने वोट केरूप में भीख देने की अपील की। इसके अलावा वह सभा में साष्टांग भी हुए और जनता के सामने नमन करते हुए उनसे वोट देने की अपील की। पीडब्ल्यूडी मंत्री सुरेश राठखेड़ा जब इस तरह से वोट मांग रहे थे तो उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस सभा के मंच पर मौजूद थे। पोहरी में आयोजित इस सभा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने आमसभा को संबोधित भी किया।

सभा में निकाले आंसू और वोटों के लिए गिड़गिड़ाए-

पोहरी विधानसभा में चुनावी सभा पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी सुरेश धाकड़ राठखेड़ा मंच से रोते गिड़गिड़ाते और जनता से झोली फैला कर वोटों की भीख मांगते नजर आए। मंच पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा ने मंच से जनता को साष्टांग प्रणाम भी किया। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक गरीब किसान के बेटे को महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और मामा बल्लभ भवन में पहुंचेंगे। राठखेड़ा ने कहा कि मैं आपसे भीख मांगता हूं मेरी लाज रख लो। आने वाली 17 तारीख को सभी भाई फूल को वोट दें। अब इस तरह का रोते गिड़गिड़ाते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

त्रिकोणीय मुकाबले में मंत्री की हालत है खराब-

पोहरी विधानसभा सीट से भाजपा ने सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा को टिकट दिया है। यहां पर भाजपा, कांग्रेस के अलावा बसपा के कारण त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। धाकड़ (किरार) बाहुल्य इस सीट पर कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ रहे प्रद्युम्मन वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा का गणित बिगाड़ दिया है। दोनों ही एक जाति के हैं और इस बार यहां के धाकड़ (किरार) प्रद्युम्मन वर्मा की ओर ज्यादा झुकाव रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर अब मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कैलाश कुशवाह और बसपा के प्रद्युम्मन वर्मा के बीच हो गया है। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा की हालत खराब होने से यहां पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रचार में आ चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811