Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से की चर्चा कहा संकट की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है

0 154

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने सॉंची विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम कमापार, मढ़ाग्राम ,पिपरिया सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ से मकान और फसलों को हुए नुकसान को देखा तथा ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद जिन खेतों, घरों में पानी घुसा, फसलें बर्बाद हुई तथा कच्चे घरों और सामान का नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार से राहत राशि दिलवाई जाएगी। बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के बाद शासन-प्रशासन द्वारा तेजी से राहत और बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए प्रभावितों तक मदद पहुंचाई गई। बाढ़ प्रभावित ग्रामों के सड़क मार्ग जलमग्न हो जाने के कारण मोटरबोटों के माध्यम से प्रभावित गांवों तक पहुंचकर लोगों को भोजन के पैकेट, पेयजल, दवाईयों सहित अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल सहित अन्य अधिकारी भी साथ थे। उल्लेखनीय है कि गत दिनों अतिवृष्टि होने के कारण बेतवा नदी और हलाली डेम का जलस्तर बढ़ने के कारण सॉंची जनपद के अनेक ग्रामों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई। शासन-प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत और बचाव कार्य किए गए। मोटरबोट के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को भोजन के पैकेट सहित अन्य सामग्री वितरित करने के साथ ही राहत और बचाव कार्यो का जायजा भी लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचकर चिकित्सा दलों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उपचार किया जा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811