Let’s travel together.

सरकार चलाने की कला भारतीय जनता पार्टी के ही पास – राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री

0 201

 

भारत चंद्रमा पर लैंडिंग कर चुका, राहुल यान को लांच नहीं कर पा रही कांग्रेस,भारत अब कमजोर नहीं, मोदी जी के नेतृत्व में ताकतवर बना देश: राजनाथ सिंह

सतलापुर मंडीदीप रायसेन।हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें हैं। आप वहां जाकर देखिए, क्या हालत है। विकास तो दूर, इन राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन भाजपा शासित राज्यों में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिलती। वहां खुशहाली और विकास है। देश में सरकार चलाने की कला सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पास है।
यह बात केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भोजपुर विधानसभा अंतर्गत रायसेन जिले के सतलापुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के समर्थन में सभा को संबोधित किया।


भाजपा के लिए जनता ही जनार्दन, कांग्रेस में तो एक ही परिवार जनार्दन है
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। आप दोनों पार्टियों से वाकिफ हैं और उनके नेताओं को भी जानते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता जनार्दन होती है, लेकिन कांग्रेस के लिए एक परिवार ही जनार्दन है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए जनता की सेवा ही पुनीत कर्त्तव्य है और यही भाजपा-कांग्रेस मे सबसे बड़ा अंतर है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद 52-54 सालों तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रही, लेकिन कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। 2003 में भाजपा की सरकार बनी और पिछले 17-18 सालों में भाजपा की सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर विकास की ओर बढ़ाया है। श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार शानदार तरीके से काम कर रही है और उन्होंने जितनी योजनाएं प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण के लिए लागू की हैं, उतनी योजनाएं देश के किसी प्रदेश में लागू नहीं की गई।


पूरे नहीं किए वादे, केंद्र की योजनाओं में डाली रुकावट
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। पांच सालों में से साढ़े तीन साल भाजपा की सरकार रही और डेढ़ साल कांग्रेस की सरकार रही। हालांकि डेढ़ साल भी काम करने के लिए कम नहीं होते। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इन डेढ़ सालों में अपने घोषणा पत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। यही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश में लागू करने में भी रुकावट पैदा की। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मध्यप्रदेश के लिए 8 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए थे, लेकिन कमलनाथ सरकार ने उनमें से दो लाख आवास लौटा दिये।


करिश्माई काम कर रही है मोदी जी की सरकार
केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश में करिश्माई तरीके से काम कर रही है। देश में कांग्रेस की जितनी भी सरकारें रही हैं, सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप रहे हैं और कई मंत्रियों को इसके लिए जेल भी जाना पड़ा है। लेकिन मोदी सरकार पर बीते सालों में ऐसा एक भी आरोप नहीं लगा। कांग्रेस की सरकार के प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी कहते थे कि हम यहां से एक रुपया भेजते हैं, तो संबंधित व्यक्ति तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। देश में भ्रष्टाचार एक बड़ी चुनौती था और मोदी जी ने इस चुनौती को स्वीकार किया। 2014 में सरकार बनने के बाद मोदी जी ने मीटिंग बुलाई और कहा कि सभी के जनधन खाते खुल जाना चाहिए। आज मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारी सरकार अगर दिल्ली से एक रुपया भेजती है, तो एक रुपया ही हितग्राही के खाते में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि माता-बहनों की चिंता करते हुए मोदी जी ने हर घर में शौचालय बनवाए। गैस कनेक्शन दिए और हर घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां कोरोना से सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को वेक्सीन के डबल डोज लगाए गए हैं। यह मोदी जी के स्वच्छता अभियान का ही कमाल है कि अब लोग रेलवे स्टेशन पर भी कचरा फेंकने से पहले डस्टबिन खोजते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में अनेक गरीब लोग बिना इलाज के ही मर जाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है।


राहुल यान को लांच नहीं कर पा रही कांग्रेस
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब कमजोर देश नहीं है, बल्कि एक ताकतवर राष्ट्र बन गया है। मोदी सरकार से पहले आतंकवादी देश में आते थे और वारदातें करके लौट जाते थे। लेकिन  जब आतंकियों ने जब पुलवामा पर हमला किया तो मोदी सरकार ने 10 मिनट में फैसला किया और हमारी सेना ने एयर स्ट्राइक करके आतंकियों और उनके आका को जवाब दे दिया। श्री सिंह ने कहा कि आज भारत अपनी सीमा के अंदर और सीमा पार करके भी देश की रक्षा करने में सक्षम है। 2014 से पहले जब भारत बोलता था, तो दुनिया उस पर ध्यान नहीं देती थी। लेकिन आज जब

भारत बोलता है, तो सारी दुनिया ध्यान से सुनती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर रहा है, मंगल यान की तैयारी कर रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने राहुल यान को ही लांच नहीं कर पा रही है। श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कई जगहों पर चुनावी सभाएं कर रहे हैं। ऐसा मेरा मानना है कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, भाजपा के राहु-केतु कट जाते हैं, इसलिए उन्हें अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करनी चाहिए।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मंडल के अध्यक्षिण रहे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811