Let’s travel together.

केपी का ग्रामीण बेल्ट पर प्रचार में जोर, ग्रामीणों से बोले- पिछोर जैसा प्यार मिल रहा है

0 75

– शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गड़ीबारोद में किया जनसम्पर्क

-मझेरा सहित अन्य गांवों में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

इस बार भले ही मेरी परंपरागत सीट पिछोर की बजाय शिवपुरी की जनता के बीच चुनाव लडऩे आया हूं, लेकिन पिछोर जैसा ही प्यार और समर्थन शिवपुरी में पाकर अभिभूत हूं। हालांकि शिवपुरी और यहां के लोगों से सतत् संपर्क में रहा हूं, लेकिन जिस तरह छोटे-छोटे गांव में भी लोग आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं और समर्थन दे रहे हैं इस बात ने मेरे उत्साह को और दुगुना कर दिया है। मैं कृतसंकल्पित हूं कि लोगों के इस प्यार और आत्मीयता को क्षेत्र के बेहतर से बेहतर विकास के रूप में लौटाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि शिवपुरी वासियों का यह स्नेह यूं ही बना रहेगा।
उक्त बात शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के सामने कही। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामवासियों से रूबरू होने के लिए कक्काजू ने अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार रविवार को ग्राम मझेरा से अपने जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने ग्राम धुआनी, नया बलारपुर, बूढ़ीबरौद, गढ़ीबरौद, मोहनगढ़, अर्जुनगवां खैरोना में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811