Let’s travel together.

चेकिंग के दौरान 22 लाख रूपये नगदी जप्त

0 103

 

थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जवाहर मार्केट पास चेकिंग के दौरान किया जप्त

 कारिया जसवंत कुमार नामक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही

सुरेंद्र जैन रायपुर
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर श्री आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाने के साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर लगातार चेकिंग की जा रहीं है।

इसी तारतम्य में थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जवाहर मार्केट पास एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ ही दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यों द्वारा रोकवाकर बैग को चेक किया गया। बैग को चेक करने पर उसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कारिया जसवंत कुमार निवासी प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कारिया जसवंत कुमार के पास रखें नगदी रकम 22,00,000/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना गोलबाजार में जप्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है।

व्यक्ति का नाम – कारिया जसवंत कुमार पिता केशव लाल कारिया उम्र 25 वर्ष हाल निवासी:- शिवकृपा बंगला के पास, सेक्टर 04, प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी बस्ती, रायपुर l स्थाई निवासी:- ग्राम रखियाल, थाना राखियाल, तहसील गांधीनगर, जिला गांधीनगर, (गुजरात) l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811