अधिवक्ता परिषद मध्यभारत प्रांत जिला इकाई द्वारा जेल परिसर में विधिक सहायता/विधिक साक्षरता शिविर आयोजन
गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत जिला गुना इकाई द्वारा जेल परिसर गुना में विधिक सहायता/ विधिक साक्षरताशिविर आयोजन किया गया उक्त शिविर में जेल में बंद सभी बंदीगण सम्मिलित हुए शिविर का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया परिषद के सभी सदस्यों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर एवं कपुष्प समर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत गुना जिला इकाई के संरक्षक मंडल प्रमुख श्री शिव चरण दुबे जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ श्री दुबे द्वारा अपने वक्तव में बताया गया कि किस प्रकार अधिवक्ता परिषद का गठन हुआ अधिवक्ता परिषद द्वारा किस प्रकार कार्य किया जाता है और अधिवक्ता परिषद समाज के सबसे निचले व्यक्ति तक त्वरित एवं निशुल्क न्याय प्रदान कराने का कार्य करती है परिषद द्वारा समय-समय पर विधिक सहायता एवं साक्षरता शिविर लगा कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य किया जाता है परिषद द्वारा पात्र एवं असमर्थ व्यक्तियों को निशुल्क न्याय दिलाया जाता है श्री दुबे द्वारा बताया गया कि कानूनों में भी कुछ कमियां हैं जिनको संशोधन किए जाने हेतु भी परिषद प्रयासरत है और उच्च स्तर पर कानून की विसंगतियों को दूर किए जाने हेतु संशोधन कराने का प्रयास भी परिषद द्वारा किया जा रहा है।

तदोपरांत जेलर साहब श्री सिन्हा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री सिन्हा द्वारा बताया गया कि जेल प्रबंधन द्वारा सभी बंदिओं का अच्छे से ध्यान रखा जाता है उनकी देखभाल की जाती है एवं उनका संरक्षण किया जाता है श्री सिन्हा ने बताया कि जेल में बंद बंदियों में और बाहर के व्यक्तियों में केवल इतना ही अंतर है कि जेल में बंद व्यक्ति स्वतंत्र रूप से कहीं भी घूम फिर नहीं सकता है बाकी सभी अधिकार उनको उपलब्ध है। तदोपरांत शासकीय अधिवक्ता श्री मनोज पलिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री पलिया ने बताया कि परिषद के माध्यम से निशुल्क न्याय दिलाने हेतु बहुत ही अच्छा कार्य चल रहा है इसके अलावा शासन भी यह ध्यान रखना है कि किसी निर्दोष व्यक्ति को सजा ना भुगतना पड़े श्री पलिया द्वारा बताया गया कि कानून की ऐसी मंशा रहती है की चाहे सौ गुनाहगार छुट जाये पर एक निर्दोष को सजा ना भुगतना पडे़ कार्यक्रम का संचालन परिषद के अध्यक्ष राकेश व्यास द्वारा किया गया शिविर में अधिवक्ता परिषद के सभी सदस्यों द्वारा कैदियों की समस्याओं को सुना गया कुछ समस्याओं का निराकरण तुरंत ही कर दिया गया कुछ समस्याएं को नोट कर लिया गया और उनकी सहायता न्यायालय के माध्यम से की जाएगी ऐसा आश्वासन बंदियों को दिया गया।
समस्याओं का निराकरण करने वालों में नीलेश सक्सेना जिला मंत्री, अतुल जैन जिला मंत्री ,पंकज राजौरे ,अनीता पंत ,रविंद्र रघुवंशी ,दीपक परिहार बृजेश रघुवंशी ,अनिल शुक्ला अमरीश रघुवंशी ,मनोज शर्मा ,पंकज श्रीवास्तव ,शरद पाराशर , शुभम शर्मा आदि के द्वारा सभी बंदियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनका निराकरण किया गया शिविर के उपरांत परिषद की महिला प्रमुख श्रीमती सोनाली मोढ़े द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया शिविर के प्रति बंदियों में बहुत ही आकर्षण दिखाई दिया बंदियों की अनेकानेक समस्याओं का तुरंत निराकरण किया गया और बंदियों को विश्वास दिलाया गया कि अन्य समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा और आगामी समय में भी समय-समय पर परिषद द्वारा जेल परिसर में विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा जेलर श्री सिन्हा द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि यदि बंदियों की कोई समस्याएं होंगी और उनके द्वारा उन्हें बताया जाएगा तो है परिषद को बंदिओं की समस्याओं से अवगत करायेगे श्री सिन्हा द्वारा कहा गया कि परिषद के द्वारा निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करा कर बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है जो सराहना के योग्य है ।