Let’s travel together.

जागरूकता रैली,मतदान करने का दिलाया संकल्प

0 90

 

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जनपद में हर रोज नई नई गतिविधियां स्वीप के तहत की जा रही हैं। जिसके तहत शिवपुरी जनपद की सभी 74 पंचायत में एक साथ मतदाता जागरूकता रैली बूथ अवेयरनेस ग्रुप के द्वारा निकाली गयी। जिसमे सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्त्ता, बीएलओ, शिक्षक शामिल है। इस रैली के माध्यम से गाँव के एक एक घर को कवर किया जा रहा है एवं सभी मतदाताओं को मतदान की तारीख एवं समय से अवगत कराया गया। उन्हें मतदान करने का संकल्प भी दिलाया गया। इसके अतिरिक्त ऐसे मोहल्ले और मतदाता जिन्होंने किसी कारणवश पिछले चुनावों में अपने मत का प्रयोग नहीं किया उनपर विशेष फोकस करके समझाइश बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों के द्वारा दी जा रही है एवं उन्हें एक वोट का महत्व पिछले कई चुनावों में एक वोट से हुई हार जीत का उदाहरण देकर बताया जा रहा है।

नोडल स्वीप कार्यक्रम एवं जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने बताया कि स्वीप गतिविधियां जनपद शिवपुरी में जोरो पर हैं। कोई भी मतदाता इस बार मतदान करने से छूट न जाए इस पर फोकस किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य शिवपुरी जिले में शत प्रतिशत मतदान कराना है, इसके लिए हर दिन नया प्रयास करके मतदाताओं को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811