Let’s travel together.

स्कूल बस खंबे से टकराई वर्धमान फैक्ट्री की 35 कर्मचारी महिलाए हुई घायल हॉस्पिटल में हुई भर्ती

0 214

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ओद्योगिक केंद्र मंडीदीप की वर्धमान यार्न कंपनी में कर्मचारियों को लाने लगी बस दुर्घटना का शिकार हो गई है।जानकारी के अनुसार औद्योगिक केंद्र वर्धमान पहुंच मार्ग पर बने मुख्य द्वार में जाकर टकराई जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकना चूर हो गया।वही आनन फानन में घायल महिलाओं को मंडीदीप स्थित साई हॉस्पिटल और गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।महिलाओं को हाथ पैर और सिर में चोट आई है। वही महिलाओं ने बताया की बस पीले कलर की थी और बस में लगभग 30 से 35 महिलाएं थी जो की वर्धमान फैक्ट्री में काम करती हैं।सुबह का लगभग 7,30 मिनिट पर यह घटना घटित हुई।तेज का लगा। जैसे किसी चीज से बस टकरा गई है।जिसके बाद में बस वर्धमान जाने वाले एक बड़े गेट से टकरा गई।चारो ओर चीख पुकार मच गई।हम घबरा गए थे जिसके बाद फैक्ट्री के अधिकारी पहुंचे और हमे मंडीदीप के मंगल बाजार स्थित साई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।मेरे साथ हॉस्पिटल में 5 से 7 लड़किया भर्ती हुई है।जिनको हाथ पैर और सिर में चोट आई है।

रायसेन परिवाहन विभाग की मिलीभगत से स्कूल बस फेक्ट्रियो में हो रही संचालित

मंडीदीप के औद्योगिक केंद्र में संचालित हो रहे बड़े उद्योगों में लगी स्कूल बस नियमो की धज्जियां उड़ाकर संचालित की जा रही है।जबकि परिवहन विभाग के नियमो के अनुसार यह गलत है।पूर्व में भी स्कूल में संचालित होने वाली स्कूल वैन में नियमो के विरुद्ध संचालित हो रही थी।जिसकी जानकारी पहले भी रायसेन जिला परिवहन अधिकारी जगदीश भील को इसकी जानकारी दी गई थी।इसके बाद आज तक परिवहन विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गई है।जिससे प्रतीत होता है।की जिला रायसेन परिवहन अधिकारी जगदीश भील की मिलीभगत से ही यह स्कूल बस और नियमो की धज्जियां उड़ाकर संचालित हो रहे है।स्कूल में वेन और ऑटो में 10से 15 सवारी भरकर ले जा रहे है।

बस का अगला हिस्सा पूरी तरह हो गया चकना चूर

स्कूल बस सतगुरु आशीर्वाद बस सर्विस के नाम से संचालित की जा रही है जिसका अगला हिस्सा पूरी तरह मिट गया है।जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की बस की स्पीड कितनी तेज रही होगी।और सबसे चोकाने वाली बात यह है। की ग्राम चिकलोद और तिलेडी सहित आसपास की महिलाओं को बस लेकर वर्धमान पहुंचती है।जिसके लिए उसे मंडीदीप से होकर आना पड़ता है।जो की वर्धमान से आने वाले रास्ते पर जाकर टकरा गई।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।की बस की स्पीड कितनी तेज रही होगी।

इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद भी नही दी सतलापुर थाने में जानकारी

मंडीदीप के उद्योगिक थाना सतलापुर में वर्धमान कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी हैं।जब सतलापुर थाना प्रभारी महेंद्र ठाकुर से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया की हमे इस प्रकार की घटना की कोई जानकारी नहीं है।शिकायत प्राप्त होने पर नियम अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

इनका कहना है

आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है की स्कूल में संचालित होने वाली बस उद्योगो में संचालित की जा रही है।यह नियम अनुसार गलत है में परिवहन अधिकारी को बोलकर कार्यवाही करवाता हु।

अरविंद कुमार दुबे कलेक्टर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811