भोपाल । गत दिवस होशंगाबाद रोड स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में नृत्य कला डांस स्टूडियो द्वारा आयोजित एक दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न हुआ उक्त जानकारी देते हुए नृत्य कला डांस स्टूडियो की संचालिका श्रुति चौरे ने बताया कि उक्त गरबा उनके द्वारा प्रशिक्षण दिए गए युवक-युवतियों को मंच देने के क्रम में किया गया दम।

उक्त गरबा महोत्सव का शुभारंभ प्रतिभा सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती विद्या सोन्हिया, संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन की उप संचालक मधु चौधरी, रंगकर्मी, अभिनेता, बैंकर सुनील सोन्हिया ने दीप प्रज्वलित कर किया
उक्त गरबा महोत्सव मे निर्णायक की भूमिका वाय सत्यम जी एवम लेखिका नृत्यांगना शिवानी शर्मा ने निभाई बेस्ट गरबा नृत्य, बेस्ट गरबा ड्रेस, बेस्ट गरबा मेक अप, बेस्ट एनर्जी जैसे कई अवॉर्ड अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए को सफल बनाने में प्रीती खरे, दीपिका भारती चौरे का सराहनीय योगदान रहा सुप्रसिद्ध समाज सेविका रजनी चौरे ने सभी प्रतिभागियों एवम सहयोगियों का आभार व्यक्त किया , वहीं नृत्य कला डांस स्टूडियो की सह संचालिका शैलजा यादव ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने बहुत मेहनत की और लगातार रिहर्सल कर गरबा महोत्सव को रोचक बनाया साथ ही उन्होंने यह बताया कि गरबा और डांडिया के सेनेडो, भाई भाई ओर सालसा नृत्य की प्रैक्टिस भी करवाई गई थी जिसका माता के भक्तों ने बहुत आनंद लिया कार्यक्रम का सफल संचालन आर जे अनुज द्वारा किया गया