Let’s travel together.

कोलारस आबकारी अमले ने 20 पेटी बीयर ज़ब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया

0 87

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में आबकारी विभाग के द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले शराब माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोलारस में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने 20 पेटी बीयर के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

शिवपुरी रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन अवधि में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय,परिवहन,धारण के खिलाफ कार्यवाहियों के लिए आबकारी विभाग को दिए गए निर्देश के अनुक्रम में जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लगातार जारी कार्यवाहियों में कोलारस वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज द्वारा अपनी टीम के साथ कुलवारा बंजारों के डेरे पर दबिश देकर 20 पेटी बोल्ट बियर ज़ब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज एवं आबकारी आरक्षकों सतीश जयंत, रितिक धाकड़ और होम गार्ड सैनिक राहुल का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811