मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वालेशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज की छात्राओं को सोमवार को नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पूनम वर्मा, आयुष डॉक्टर दीप्ति भारद्वाज द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कामकाज किस प्रकार चलता है इसके बारे में भी जानकारी दी गई। वही प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र में कौन-कौन सी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं कौन से रक्त परीक्षण किया जाता है इस संदर्भ में भी छात्राओं को विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। विद्यालय की ओर से शिक्षिका निधि जैन शिक्षक अनिकेत विश्वकर्मा मौजूद रहे