Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल रविवार 08 अक्टूबर 2023

0 107

मेष राशि – जीवन में आर्थिक धन लाभ भी होंगे और नौकरी की तलाश पूर्ण होगी। धन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य आपका अच्छा बना रहेगा।
वृष राशि – आपकी बंद किस्मत अचानक खुल जायेगी। संभावनाओं पर विचार करें। आज, आप अपने पसंदीदा व्यक्ति के लिए बड़ा बदलाव करने के लिए तैयार हो सकते हैं। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है। आने वाले दिनों में सभी तरह के कानूनी मामलें आपके पक्ष में रहेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

मिथुन राशि – आपके दुश्मन और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। पैसे बचाकर आप अपने भविष्य के बारे में सोच सकते हैं और कहीं पर पैसे निवेश कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कोशिश करने से आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसानी से पार कर देंगे। आज का दिन आपके लिए आनंददायक और यादगार रहेगा। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे।

कर्क राशि – आज आपके जीवन की सभी विनाशकारी शक्तियां दूर भाग जाएंगी और आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आपका मन सामाजिक कार्यों में अधिक लगेगा। वर्षों से अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी।।

सिंह राशि – बिजनेस में फायदे की योग बने रहेंगे। और भूमि खरीदने के योग बन रहे है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। आपकी बांई टांग में दर्द हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आज आपको विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रखें। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती हैं।

कन्या राशि – परिजनों और साथ काम करने वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी आपके अनुकूल होगी। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।

तुला राशि – आप अपने किसी दोस्त से मिल सकते हैं। यह दोस्त आपकी काफी मदद भी करेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग हैं। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव होगा। कार्यस्थल लर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि– भाग्य आज हर ओर से आपको खुशियों की प्राप्ति होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है। सूर्य देव की कृपा से आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल व्यतीत होगा।

धनु राशि – व्यापार-धंधे में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कार्यभार से थकान अनुभव हो सकता है। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मस्ती करने का मौका मिलेगा। रिश्तेदार या पुराने मित्र की सहायता से आपको कारोबार में तरक्की मिलेगी। लगातार बार-बार प्रयास करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

मकर राशि – दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। परिवार में दुख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। आप जो भी कार्य मन लगाकर करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है।

कुंभ राशि – परिवार में लोगों के बीच प्रेम बढ़ेगा और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बाहर के खान-पान से बचें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें, सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। शेयर-सट्टा में सावधानी रखें। संतान के साथ आज आप के संबंध अच्छे हो सकते हैं। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान लगातार बढ़ेगा।

मीन राशि– आपकी आय में भी बढ़ोतरी होने के योग है। आपको कार्यक्षेत्र में और व्यापार में बहुत लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का हैं। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप कामयाबी के नए शिखर प्राप्त करेंगे। आपकी अपनी मेहनत से ही आपकी किस्मत खुलेगी। किस्मत आपका साथ देती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811