Let’s travel together.

फैक्ट्री के पीछे बने गड्ढे मे डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

0 260

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज में स्थित जीके केमिकल्स फर्टिलाइजर लिमिटेड  फैक्ट्री के पीछे बने गड्ढे मैं अर्जुन सिंह मालवीय पिता बारेलाल मालवीय उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा की डूबने से मौत हो गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह मालवीय जीके केमिकल्स में 4 साल से मेंटेनेंस में हेल्पर  का काम कर रहे थे बुधवार  शाम को लगभग 5 बजे राजेश शाक्य और रईस खान के साथ जीके केमिकल्स के पीछे बने गड्ढे में नहाने चले थे

थोड़ी देर बाहर नहीं निकले तो उनके साथ रहने वाले रईस खान और राजेश शाक्य ने फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य लोगों को बुलाया उनको गड्ढे में से निकाल कर पहले दीवानगंज अस्पताल लाया गया यहां पर शरीर में कोई हलचल नहीं होने के कारण सांची अस्पताल भेजा गया जहां पर अर्जुन सिंह मालवीय को मृत्यु घोषित कर दिया गया अर्जुन सिंह मालवी की तीन पुत्री है जिनकी शादी हो चुकी है जबकि दो पुत्र है जिनकी अभी शादी नहीं हुई है उनके पुत्रों ने अपने पिता की मौत को संदिग्ध बताया ।

चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया है कि अर्जुन सिंह मालवीय की मौत पानी में डूबने से हुई है    शव को सांची के अस्पताल में पीएम करने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की मौत किस कारण से हुई है आगे जो भी तथ्य उजागर होंगे उसे हिसाब से आगे की जांच की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्यास ने छीनी जिंदगी, पानी की तलाश में बस्ती में पहुंचा चिकारा का मासूम शावक, आवारा कुत्तों ने नोच डाला, मौत     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मनी केवट जयंती      |     स्वर संगीत एवं स्वास्थ्य सेवा समिति ने कैंसर पीड़ित को बढ़ाई मदद की पहल     |     रम्पुरा कलां में विद्युत विभाग का विशेष शिविर संपन्न, मौके पर निपटाए गए कई मामले     |     भारत की तेल बचत का “ब्रह्मास्त्र” — फिर लौटेगा भट्ट वाहन मॉडल?     |     सिंहस्थ 2028 और हाईवे निर्माण की तैयारियां जोरों पर       |     वैदिक रीति रिवाज से बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न     |     NEET पेपर लीक पर सियासी आग! बम्होरी में शिक्षा मंत्री के पुतला दहन की कोशिश, पुलिस ने रोका     |     उज्जैन और रीवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सकते हे जनसभा     |     पीएम मोदी की अपील का असर: फिजूलखर्ची रोकने अब स्कूटी से सफर करेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811