Let’s travel together.

सनातन को गाली देने वालों को जनता नेस्तनाबूद कर देगी – भूपेंद्र सिंह

0 194

 

क्षेत्र विकास में कीर्तिमान बनाया है- रामपाल सिंह

जन आशीर्वाद यात्रा के नगर आगमन पर नागरिको ने की फूलो से की बर्षा

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

जनता से आशीर्वाद लेने प्रदेश भर में निकाली जा रही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का गुरुवार को शाम के समय नगर आगमन हुआ । सुल्तानगंज के रास्ते नगर प्रवेष करते ही अनेको स्थानो पर बनाए गए मंच से भाजपा कार्यकर्ताओ व नागरिको ने पुष्प बर्षा कर जोरदार स्वागत किया।


बजरंग चौराहा पर आयोजित आम सभा को नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संबोधित किया। उन्होने अपने संबोधन में प्रदेष की 15 माह की कांग्रेस सरकार की नीतियो की जम कर आलोचना की तथा कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ कमा करती है। वह जो कहती है वह करती है। उन्होने आंकड़े बताते हुए कहा कि कांग्रेस वंषबाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद तथा तुष्टीकरण का कार्य करती है। जबकि भाजपा विकास के काम करती है। 18 साल के भाजपा राज में प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। हजारो किलो मीटर की गुणवत्त युक्त चमचमाती सड़को का निर्माण किया गया हैै। बल्कि अनेको भवन बनाए गए है। कांग्रेस सरकार में क्षतिग्रस्त सड़को के कारण आवागमन असुविधा जनक था।


उन्होने कहा कि कांग्रेस के गठबंधन में शामिल दलों के नेता सनातन धर्म को डेंगू और एड्स कहकर अपमान कर रहे हैं। वे सनातन धर्म को समूल नष्ट करने की बात करते हैं। लेकिन सनातन धर्म का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। चुनाव में जनता कांगेस को नेस्तनाबूद कर देगी। कांग्रेस पर हमला करते हुए श्री सिंह ने पूछा कि अब राहुल, सोनिया, कमलनाथ के मुंह पर ताला क्यों लगा है। सनातन धर्म को गाली देने वालों के खिलाफ क्यों नहीं बोल रहे। लाडली बहना योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि 1250 रुपए किए हैं। अब डेढ़ हजार रुपए किए जाएंगे। आगामी 6 माह में 3 हजार तक किए जाएगे। जिन लाडली बहनाओं के पास रहने के लिए जमीन का टुकड़ा नहीं है उन्हें आवास के पट्टे दिए जाएंगे।

 

भाजपा ने विकास भी किया और सेवा भी की 

नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साढ़े चाल साल तक काम करती है। देश. प्रदेशवासियों की सेवा करती है। उपलब्धियां अर्जित करती है और विकास के साथ सेवा भी करती है। लेकिन आखिरी 6 माह भाजपा जनता से आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा पर रहती है। यह क्रम हर चुनाव से पहले होता है। इस बार भी हम जनता से आशीर्वाद लेने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। हर गांव में और गांव में बैठे आदिवासी भाई बहनों के घरों में भी रात को बिजली जल रही है। एक जमाना था जब बिजली दर्शन के लिए भी उपलब्ध नहीं होती थी। भाजपा ने विकास भी किया और सेवा भी की है।

क्षेत्र के विकास में कभी भी राशि की कमी नही आने दी- रामपाल सिंह 

विधायक आम सभा का विधायक रामपाल सिंही ने भी संबोधित किया। उन्होन क्षेत्रम ंकराए गए विकास के काम को गिनाया तथा कहा कि समूचा विधान सभा क्षेत्र उनका परिवार है। विकास कार्य के लिए कभी भी राषि की कमी नही आने दी। उन्हाने कहा कि भाजपा द्वारा जनता से आशीर्वाद लेने एवं भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का हर जगह भव्य स्वागत सत्कार भी किया जा रहा है। अनेकों योजनाएं शुरू कर उनको सशक्त और सक्षम बनाने के लिए कार्य किया है। लाडली लक्ष्मी योजना को चर्चा पूरे देश में होती है । पवित्र रामसेतु तोड़ने का भी प्रयास कांग्रेस की सरकार ने किया थाए लेकिन अब मजबूरी में कांग्रेस के नेता मठ मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं। साधु संतों के पैर पखार रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया जवकि आभार माना नगर परिषद अध्यक्ष रेशू विभोर नायक ने । इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष तरवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंषी, विण्धायक प्रतिनिधि विभोर नायक,संजय मस्ताना, रमाकांत शुक्ला, संतोष जैन एडवोकेट,जयबाबू जैन, विष्णु रावत, गिरजीस चौरसिया, मोनू मतांबर, देवराज पटेल, मंयक पटेल,संजू बनारसी, मुकेेश राय, श्याम साहू, मिलन जैन , हरिओम शर्मा, सिद्धार्थ समैया, आनन्द सहारिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811