-विनायक वैक्युट हाल में चल रही है सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा पुराण
कलयुग के कालीशेष से बचना है तो श्रीमद् भागवत का आश्रय लीजिए-पं. संतोष शास्त्री
विदिशा ।शहर के विनायक वैक्युट हाल में इन दिनों सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है साथ ही साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का भी पवित्र कार्य जारी है। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति की सचिव मनोज पांडे ने बताया कि शुक्रवार से शुरू हुए सप्त दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस एक भव्य कलश यात्रा श्री राधा रमन मंदिर अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर समाप्त हुई।
कलश यात्रा के पूर्व राधा रमन मंदिर में मुख्य यजमान राकेश शर्मा एडवोकेट लक्ष्मी नारायण दंडोतिया समाजसेवी मनोज पांडे संजीव शर्मा मोहनलाल साहू आदि ने श्रीमद् भागवत पुराण का पूजन किया।

कथा के प्रथम दिवस का सोपान करते हुए भक्त जनों के बीच कथावाचक पंडित संतोष शास्त्री ने कहा कि यदि हमें कलयुग के कालीशेष से बचना है तो श्रीमद् भागवत का आश्रय लीजिए भागवत का आश्रय लेने से जो हम और अन्य जैसे सतयुग त्रेता द्वापर इनमें जो तप करते हैं यज्ञ करते हैं उसका फल हमें कलयुग में मात्र सत्संग से ही हमको प्राप्त हो जाता है। पंडित संतोष शास्त्री ने आगे कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में 18 पुराणों का निचोड़ है इसमें 24सौ अवतार की कथा है जब व्यास भगवान को 17 पुराण और महाभारत लिखने के बाद भी संतोष नहीं हुआ तो नारद जी के द्वारा नारद जी से उनका सत्संग हुआ भाई नारद जी ने उनको श्रीमद् भागवत के विषय में बतलाया तो चार श्लोक की भागवत को विकास भगवान ने अपने सुंदर लेखन के द्वारा 18000 श्लोक में परिणत किया। जिसमें भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा है। कथा उपरांत आरती एवं प्रसादी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महंत श्री राम नारायण दास जी सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मी नारायण दंडोतिया सचिव मनोज पांडे पंडित विनोद शास्त्री पंडित ऐश्वर्य भार्गव विष्णु नामदेव संजीव शर्मा सुजीत देवलिया कृष्ण कुमार गुप्ता कमल सिलाकारी रणधीर सिंह ठाकुर लक्ष्मण सिंह रघुवंशी राजू अवस्थी मोहनलाल साहू पंडित निखिल बंटी महाराज अभिषेक शर्मा मुकेश शर्मा लोकेश भार्गव ऋषभ शर्मा राधा रघुवंशी निर्मल कौर गीता यादव राम सहाय मोहर सिंह बाबूलाल चौकसे पदम शर्मा शहर बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।
न्यूज़ सोर्स- मनोज पांडे सचिव
श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति विदिशा