मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगर में बड़े धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसको लेकर नगर के राधा कृष्ण मंदिर सहित अन्य मंदिरों के द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईंथी गुरुवार को श्रीकृष्ण के पवित्र त्योहार जन्माष्टमी को राधा कृष्ण मंदिर के भक्तों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया रात के जैसे ही 12 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर , पुराने गुरुद्वारा मंदिर, राम जानकी मंदिर, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर दीवानगंज, अयोध्या धाम मंदिर, गणेश मंदिर ,साहू मंदिर अंबाड़ी और रेलवे स्टेशन सेमरा मंदिर, गायत्री मंदिर सेमरा में आरती होने लगी रात 12,बजे श्री कृष्ण का पूजन व आरती हुईं, आरती के बाद आतिशबाजी की गई जिसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्योहार का विशेष महत्व है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की विधि विधान से पूजा की जाती है। भाद्रपद महीने में कई त्योहार आते हैं। इन त्योहारों में एक जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। पुराणों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने भाद्रपद माह में ही रोहिणी नक्षत्र में जन्म लिया था। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल जन्माष्टमी का त्योहार गुरुवार व शुक्रवार को मनाया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की विधि विधान से पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस के दिन विधि विधान से पूजा करने व् दिन भर व्रत धारण कर श्रीकृष्ण का स्मरण करना अत्यंत फलदाई होता है। शास्त्रों में जन्माष्ठमी के व्रत को व्रतराज कहा गया है। भविष्य पुराण में इस व्रत के सन्दर्भ में उल्लेख है कि जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता है वहां अकाल मृत्यु,गर्भपात,वैधव्य,दुर्भाग्य तथा कलह नहीं होती। जो एक बार भी इस व्रत को करता है वह संसार के सभी सुखों को भोगकर विष्णुलोक में निवास करता है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post