Let’s travel together.

मंदिर हसौद में हुए सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ बीरगांव के बुधवारी बाजार में कांग्रेस की महिला मोर्चे ने किया प्रदर्शन

0 134

 

सुरेंद्र जैन रायपुर
राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन नाबालिग सहित युवती के साथ गैंग रेप की वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस वारदात का प्रभाव अब रायपुर की सड़कों और चौक-चौराहों पर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की महिला मोर्चा के सदस्यों ने वारदात के विरोध में बीरगांव के बुधवारी बाजार में आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।


ज्ञात हो कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में मुख्य आरोपी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मंदिर हसौद मंडल के उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ठाकुर का बेटा पूनम ठाकुर शामिल है। कांग्रेस के महिला मोर्चे के सदस्यों ने सार्वजनिक मंच पर इस मामले की गंभीरता को बताया और न्यायपालिका से जल्द से जल्द मामले में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।


प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा की भाजपा जो बेटी बचाओं बेटी पढाओ का नारा देती है अब उन्ही से हमे अपनी बहन-बेटियों को बचना पड़ रहा है, भाजपा के बड़े नेता, पदाधिकारी और अब उनके बेटो भतीजों द्वारा रेप जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता नशे में डूबे रहते है और प्रदेश की माताओं-बहनों-बेटियों की इज्जत तार-तार कर रहे है।प्रदर्शन के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादीत रायपुर के अध्यक्ष पकंज शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र दिन हुए इस दुष्कर्म की वारदात ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इन आरोपियों को जेल भेज दिया है और अब हम न्यायपालिका से मांग करते हैं कि इन दुष्कर्मियों को फांसी पर लटकाया जाए। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। कांग्रेस के महिला मोर्चे का यह प्रदर्शन सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ जनमत से भाजपा के खिलाफ सहमति हासिल करने का प्रयास है, और इसका उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखना और दुष्कर्म के आरोपी तथा उन्हें सह देने वालों पर कठोर कार्यवाई करने की अपील की है।

प्रदर्शन में बीरगांव महापौर नंदलाल देवागंन, योगेंद्र सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष बीरगांव, इकराम अहमद, एमआईसी सदस्य, आशिष दुबे इंटक अध्यक्ष, रानी गोस्वामी पार्षद, राजाराम देवांगन पूर्व पार्षद, करण शर्मा एल्डरमैन, आशिष पुष्पा यादव पार्षद, राजेंद्र साहू एल्डरमैन, जे.पी. सिंह एल्डरमैन, उबारनदास बंजारे एमआईसी सदस्य, राजू सिन्हा पार्षद प्रतिनिधि, रितेश सिंह पार्षद, पुष्पलता वैष्णव महिला ब्लॉक अध्यक्ष, भारतीय चंद्राकर पार्षद, सरोज कुर्रे, सतिश सिंह, अरूण राजु सेन, दुर्गेश नंदनी, रियाज खान, संतोष साहु, मुकेश तिवारी सहित सैकड़ों महिला सदस्य शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811