-मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान में भेल कालेज ने की सहभागिता
भोपाल। बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल परिवार ने आज स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के सानिध्य में वृक्षारोपण एवं श्रमदान किया।

आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान के प्रतिदिन वृक्षारोपण अभियान में बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार, प्राचार्य डा संजय जैन ,एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डा. समता जैन सदस्य श्री तेज सिंह ठाकुर, श्री खिलान सिंह ,श्री शिवम मिश्रा ,श्री कैलाश अहिरवार, श्री सन्नी ,सुश्री स्वस्ति एवं सुश्री धारा जैन सहित एन सी सी के छात्र छात्राओं ने कदम्ब और करंज और गुलमोहर के पौधौ लगा कर वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता एवं श्रमदान किया।
