भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने रात्री नवागत राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियो की परिचयात्मक तथा समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें समस्त डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी तथा समस्त थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त मिश्र ने कहा कि आगामी त्यौहारों तथा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधों पर नियन्त्रण तथा आमजन की सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारी शाम के समय गणना उपरांत अपने क्षेत्र पैदल मार्च करें, विजिबिलिटी बढ़ाए व असामाजिक तत्वों पर नजर रखे। ताकि गुंडे बदमाशों में डर बना रहे तथा आमजन में विश्वास बना रहे।
जिन क्षेत्रों में वाहन चोरी, नकबजनी की घटनाएं ज्यादा हो रही है, ऐसे स्थान चिन्हित कर पैदल पेट्रोलिंग, चेकिंग बढ़ाए। संदिग्धों से पूछताछ करें। हिस्ट्रीशीटर, गुंडे बदमाशों को प्रति सप्ताह थाना बुलाकर पूछताछ करें। आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोले। ज्यादा अपराध वाले आरोपियों का जिला बदर पेश करें।
चुनाव के मद्देनजर माईनर एक्ट, आबकारी एक्ट की कार्यवाही करे, अभियान चलाकर स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी तथा फरार, इनामी आरोपियों की धरपकड़ कर पेंडिंग अपराधों का निराकरण करें, साथ ही महिला संबंधी अपराधों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्रवाई करें।
शहर के सभी बैंकों, ए टी एम में नियमित चेकिंग कर सुरक्षा संबंधी मानकों की जानकारी लें, सुरक्षा गॉर्ड को चेक करें, साथ ही शॉपिंग माल, काम्प्लेक्स इत्यादि स्थानो पर चेकिंग करे, व्यापरियों से चर्चा कर सी सी टी वी कैमरे लगाने का सुझाव दें उन्हें जागरुक करे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।