Let’s travel together.

स्नेह यात्रा : आठवे दिवस ग्राम घानाटुण्डा से प्रारंभ हुई स्नेह यात्रा

0 70

गॉव-गॉव में स्नेह यात्रा का हो रहा आत्मीय स्वागत

रायसेन।रायसेन जिले में स्नेह यात्रा के आठवें दिवस आज 23 अगस्त को विकासखण्ड उदयपुरा के ग्राम घानाटुण्डा से प्रातः 09 बजे यात्रा का प्रारंभ हुआ। स्वामी तुरियानन्दा जी बद्रीनाथ नारायण धाम आश्रम के नेतृत्व में स्नेह यात्रा के ग्रामों में प्रवेश करने पर ग्रामीणों द्वारा पुष्प माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सामाजिक समरसता और एकजुटता का अलख जगाने के लिये मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सहित संस्कृति, जनसंपर्क, पतंजलि, गायत्री परिवार, हार्ट फूलनेस, आचार्य शंकर न्यास, नवांकुर संस्था आदि के सहयोग से जिले में स्नेह यात्रा निकाली जा रही है।
यात्रा में ग्रामवासियों द्वारा बडे हर्षोउल्ला्स के संत स्वामी श्री स्वामी तुरियानन्दि जी बद्रीनाथ नारायण धाम आश्रम का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। परिषद के जिला समन्वायक श्री कल्याणसिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम घानाटुण्डा में स्नेह यात्रा के आगमन पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है, गांव की महिलाएं अपने घरों में दीपक प्रज्वलित कर अपने आंगन में रंगोली बना रही है।

यात्रा के दौरान प्रत्येक ग्राम में माता बहनों ने कलश यात्रा निकाली गई एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा ग्राम में स्वामी जी द्वारा रक्षासूत्र बांध गये। इसके पश्चात भजन, संकीर्तन के साथ यात्रा अगले ग्राम चिकली, सिलारीकलॉ, रमखिरिया, मनकापुर एवं छिकरा पहॅुची दोपहर सहभोज उपरांत यात्रा का द्वितीय पडाव विकासखण्डा बाडी के ग्राम छींद, कोटपारगणेश, गोल, चैनपुर, घोंट में प्रवेश कर रात्रि संकीर्तन, भजन एवं सहभोज उपरांत, विश्राम किया गया। स्नेह यात्रा साधुसंतों सहित जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री कल्याण सिंह राजपूत सहित विकास प्रस्फु्टन समितियॉ, नवांकुर संस्थाएं, स्वैंच्छिक संगठन एवं सीएमसीएलडीपी मेंटर्स, छात्र एवं ग्रामीण जनों के भरपूर सहयोग के साथ यात्रा निकाली जा रही है। दिनांक 24 अगस्त को स्नेह यात्रा बाड़ी विकासखण्ड के ग्राम ईटखेड़ी से प्रारंभ होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्वालियर जिले के उपार्जन केंद्रों का श्री संजीव कांकर ने किया औचक निरीक्षण     |     मंडीदीप में दर्दनाक हादसातालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत     |     नीट पेपर लीक के विरोध में रायसेन में निकलेगा विशाल मशाल जुलूस     |     उप मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के तीन एसटीपी का किया लोकार्पण     |     काँग्रेस पार्टी ने सुशासन तिहार का किया जोरदार विरोध, किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा     |     आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, दीवानगंज अस्पताल में नहीं मिल रहा रेबीज इंजेक्शन     |     हाईवे किनारे फिर मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज, सहारा कंपनी की एफडी सहित कई कागजात सड़क पर फेंके     |     हाईवे पर जलती नरवाई बनी मौत का खतरा, आग की चपेट में आकर गिरा बबूल का पेड़, टला बड़ा हादसा     |     योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, 40 दिवसीय काउंटडाउन में हुआ योग प्रशिक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811