अंजना यादव नें 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्ब्रस पर तिरंगा फहरा कर देश एंव प्रदेश को गौरवान्वित किया
अंजना यादव पर्वतारोही नें एक और उपलब्धि हासिल की
रायसेन। जिले के ग्राम सेमरी विकास खंड साँची की कु. अंजना यादव पर्वतारोही नें अपने पर्वतारोहण कीं दिशा में एक और उपलब्धि हासिल कर भारत क़ा मान बढ़ाया।अंजना नें 15 अगस्त को प्रातः 10 बजे 77वें स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्ब्रस (18510फीट) पर तिरंगा फहरा कर देश एंव प्रदेश को गौरवान्वित किया है ।
अंजना कीं इस उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर अरविंद दुबे ,पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल,ज़िला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी नें उन्हें बधाई प्रेषित कीं हें।

ज्ञातव्य हें कि कु.अंजना यादव को जिला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे ने राष्ट्रध्वज सौपकर शुभकामनायें देते हुये रवाना किया था।
उल्लेखनीय है कि कु. अंजना यादव ने 15 अगस्त 2021 को हिमाचल की यूनम पीक 20 हजार फीट पर राष्ट्रध्वज तिरंग फहराया था । कु. अंजना यादव माउण्ट फ्रेण्डशिप पीक 17346 फीट, माउण्ट रैनो पीक 16023 फीट, माउण्ट एवरेस्ट बेस केम्प 17598 फीट, माउण्ट गोकू पीक 17929 फीट, माउण्ट पतालशू पीक 13800 फीट पर पूर्व में सफलता पूर्वक आरोहण किया है ।
