Let’s travel together.

प्रदेश में झूठ बोलने वाले गली-गली घूम रहे हैं, बूथ पर इन्हें दें मुंहतोड़ जवाब : विष्णुदत्त शर्मा

0 82

 

प्रदेश अध्यक्ष ने उदयपुरा विधानसभा के बरेली में विधानसभा सम्मेलन को किया संबोधित

यशंवत सराठे बरेली रायसेन

देश और प्रदेश में कांग्रेस ने दशकों तक राज किया और सिर्फ भ्रष्टाचार, घोटाला, गरीबी, भुखमरी, बीमारी, बेरोजगारी व झूठ परोसने का काम किया है। 2003 के पहले प्रदेश में मिस्टर बंटाढार के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार थी। प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं का अभाव था और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। उस सरकार ने प्रदेश को लूट-लूटकर बीमारू राज्य बना दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने प्रदेश को विकसित राज्यों की कतार में पहुंचाया। 2018 में गलती से कांग्रेस की सरकार बन गई थी और उद्योगपति कमलनाथ मुख्यमंत्री बने। लेकिन उस सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया और गरीब कल्याण की योजनाओं को बंदकर हर गरीब का हक छीनने का काम किया। करप्टनाथ ने जन हितैषी योजनाओं को क्यों बंद किया? आज प्रदेश में झूठ बोलने वाली ताकतें घूम रहीं है इसलिए मध्य प्रदेश में झूठ और छलकपट की राजनीति करने वाली धूठी ताकतों को जवाब देना होगा। एक-एक कार्यकर्ता को बूथ पर इनकी झूठ की हांडी फोड़नी होंगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के बरेली कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करके इतिहास बनाने का लें संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले रायसेन, उदयपुरा, बरेली में सड़क, पानी, बिजली के लिए तरसते थे। हमारे कार्यकर्ता के उपर आक्रमण होता था, किसानों के साथ अन्याय होता था। एक समय था जब प्रदेश में मात्र साढे़ 7 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होती थी लेकिन भाजपा की शिवराज सरकार के समय आज 45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। यह क्षेत्र में मां नर्मदा का क्षेत्र है। आज एक-एक किसान के घर और उसके खेत तक पानी पहुंच रहा है। आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिल रही है। यहां तक नई दिल्ली में मेट्रो ट्रेन मध्य प्रदेश की बिजली से चलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम गढे़ हैं। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं हर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए हैं। भाजपा की सरकार नहीं होती तो देश और प्रदेश का क्या हाल होता है। इसलिए इन झूठी ताकतों के बहकावे में बिल्कुल भी नहीं आना है। हमें हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करके इतिहास बनाने का संकल्प लेना है।

कांग्रेस ने किसानों को बनाया डिफाल्टर, भाजपा ने बनाया आत्मनिर्भर
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि 2018 में ऐसे व्यक्ति के हाथ में सत्ता की चाबी आ गई थी, जिसने कभी गरीबी नहीं देखी, कभी पसीना नहीं देखा, ऐसे कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश में भ्रष्टाचार का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे। किसान का कर्जा माफ तो नहीं हुआ लेकिन डिफाल्टर जरूर बन गए। शिवराज सरकार ने इन किसानों के 2200 करोड़ की राशि बैंकों में जमा कर उन्हें नॉन-डिफाल्टर बनाने का काम किया। कमलनाथ ने कहा था कि नौजवानों के लिए बेरोजगारी भत्त देंगे। युवाओं के साथ भी झूठ बोला और एक भी नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला।

कांग्रेस के फर्जी पत्र का बूथ-बूथ पर देना होगा जवा
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कल तो कांग्रेस के झूठ बोलने की पराकाष्ठा ही पार हो गई। कल कांग्रेस ने एक झूठा पत्र वायरल कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम किया है। हद तो देखिए बिना पत्र की सत्यता का पता लगाए बिना प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, कमलनाथ आदि ने ट्वीट कर दिया। हमने इसका जवाब दिया और कल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हमें आंख में आंख मिलाकर जवाब देना होगा। प्रियंका जी यह मध्यप्रदेश है, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं और विचार का गढ़ है। यहां झूठ की हांडी नहीं चलेगी।

मेरा बूथ सबसे मजबूत संकल्प को लेकर बढ़ाना है हमें आगे – सांसद राव उदयप्रता

सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को उद्वोधन देते हुए कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं सभी कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत संकल्प लेकर कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम करें भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा राजनीतिक दल है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सांसद विधायक है कार्यकर्ता के दम पर ही पार्टी चुनाव जीतती है इस बार उदयपुरा विधानसभा के कार्यकर्ता एक जुटता के साथ प्रत्येक बूथ पर कम करें जिससे भारतीय जनता पार्टी की इस विधानसभा से ऐतिहासिक जीत हो |

हर बूथ पर हमारा कार्यकर्ता तैनात – राकेश शर्मा

विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं मैं जोश भरते हुए जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भले ही उदयपुरा विधानसभा में हमारा विधायक ना हो लेकिन प्रत्येक बूथ पर हमारा कार्यकर्ता तैनात है 2013 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से उदयपुरा विधानसभा में जीत हुई थी प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष हम विश्वास दिलाते हैं कि इस बार ऐतिहासिक वोटों से विधायक को जताकर विधानसभा पहुंचाएंगे हमारा विधायक और प्रत्याशी कमल का फूल है सभी कार्यकर्ताओं को कमल के फूल को जिताना है |

यह रहे मौजूद —-

इस दौरान मंच पर नर्मदापुरम सांसद राव उदयप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक रामपाल सिंह, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, शिवाजी पटेल, जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, रामकिशन चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शनसिंह चौधरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भागचंद वीके, धीरकुमार वर्मा, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भगत सिंह, हरनाम सिंह राजपूत, प्रहलाद लोधी, नेपाल सिंह, गोविंद सिंह, पवन रघुवंशी, संतोष राय, हेमंत राजा भैया चौधरी, श्रवण पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक, राजेन्द्र ठाकुर, श्रीमती सीमा चौहान, पवन दुबे, जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी का पूरा हक — हिमाद्री सिंह     |     क्रासिंग में सड़क से उतरी बस,यात्री मामूली रूप से हुए घायल     |     जबलपुर में पंचायत परिषद का 68वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न     |     रायसेन में राष्ट्रीय उन्नत कृषि मेले में उमड़ा जनसैलाब: आधुनिक तकनीक से सशक्त होते किसान- दीपक कांकर     |      सरदाना से NDA में फिर शानदार सफलता , 11 विद्यार्थियों का चयन      |     पाठक न्यास में कल नाट्य मंचन     |     किसान जागृति संगठन का प्रदर्शन, केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया मेडिकल कॉलेज रीवा के नव स्थापित गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण     |     स्वर कोकिला श्रीमती आशा भोंसले ने अनगिनत पीढ़ियों के हृदय में स्थायी स्थान बनाया है, उनके गीत सदैव प्रेरणा देते रहेंगे: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर तस्वीर साझा करते हुए दी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811