Let’s travel together.

विश्व का प्रत्येक व्यक्ति 1-1 पेड़ लगाए तो पृथ्वी को फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है-रामपाल सिंह

0 639

वन विभाग द्वारा आयोजित विश्व वानिकी दिवस व वन समिति प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक

बेगमगंज/रायसेन। विश्व वानिकी दिवस पर वन विभाग द्वारा नगर के ज्योति गार्डन में जिला स्तरीय वन समितियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह रहे वही अध्यक्षता डीएफओ अजय पांडे द्वारा की गई प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामपाल सिंह ने कहा कि जंगल वस्तुत: एक ऐसा जीवित समुदाय होता है जिसमें विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु, पेड़-पौधे, कीट-पतंगे एक-दूसरे पर निर्भर होकर अपना जीवन बिताते हैं। पर्यावरणविदों की शिकायत है कि पिछले कुछ दशकों में जिस तरह से मनुष्य ने अपने लालच की पूर्ति के लिए जंगलों का वध करना शुरू किया है, उससे जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वॉर्मिंग, ग्लेशियर का पिघलना जैसी विकट समस्याएं शुरू हुई हैं। अगर हमने अभी भी ध्यान नहीं दिया तो समस्त प्रकृति व जीव खतरे में पड़ जाएंगे। किसी वयस्क व्यक्ति को जिंदा रहने के लिए जितनी ऑक्सीजन की जरूरत है, वह उसे 16 बड़े-बड़े पेड़ों से मिल सकती है। लेकिन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से उनकी संख्या दिनों दिन-ब-दिन कम होती जा रही है।


विधायक श्री सिंह ने कहा कि पृथ्वी को इस घोर संकट से बचाने के लिए विश्व की जनसंख्या अगर एक – एक पेड़ लगाए तो सम्पूर्ण पृथ्वी को फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है। हमने अपने लाभ के लिए पेड़ काट दिए, लेकिन जंगल कुदरत द्वारा दिए गए वे उपहार हैं, जो हमें जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन देते हैं। जिस का महत्व हमें हाल ही में कोरोना काल के दौरान पता चला कि ऑक्सीजन के बिना जीवन खत्म हो जाएगा । इसलिए वृक्षारोपण के साथ उनका पोषण करना भी जरूरी है ताकि धरती पर सभी जीवधारी जीवित रहकर सुख में जीवन व्यतीत कर सकें।


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डीएफओ अजय पांडे ने कहाकि जलवायु परिवर्तन जैसी तमाम समस्याओं से बचने के लिए हमें पेड़ लगाने चाहिए। दुनिया की आधे से ज्यादा वनस्पति, जंतु तथा कीट प्रजातियां इन्हीं ऊष्णकटिबंधीय वर्षावनों में पाई जाती हैं। लेकिन बड़ी तेजी से काटे जा रहे पेड़ों के कारण सभी का जीवन खतरे में पड़ रहा है। मानव जिस निर्ममता से पृथ्वी को जंगलविहीन कर रहा है, उसे देखकर लगता है कि आने वाले कुछ वर्षों में जंगल संग्रहालय की वस्तु बनकर रह जाएंगे। हमें हर हाल में जंगलों को बचाने एवं ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने की आवश्‍यकता है।


वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामपाल सिंह का डीएफओ अजय पांडे ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया साथ ही मंच पर उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक चौरसिया, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, जगन्नाथ यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेंद्र बडेदा, राकेश भार्गव, बसंत शर्मा, ओ पी दुबे एडवोकेट का कर्मियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डीएफओ अजय पांडे ने किया। प्रशिक्षण शिविर में रेंजर अरविंद अहिरवार समेत रायसेन जिले का अमला शामिल हुआ साथ ही वन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

न्यूज सोर्स-हरि साहू,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |     एमपी टुडे न्यूज की खबर का असर: धुआं उगल रहा बिजली पोल आखिरकार हुआ दुरुस्त, टला बड़ा हादसा     |     गुजरात जा रहा युवक दीवानगंज के पास चलती ट्रेन से गिरा, पूरी रात ट्रैक किनारे तड़पता रहा, सुबह 108 एंबुलेंस ने बचाई जान     |     खेतों से हाईवे पर पहुंच रही चिकनी मिट्टी बनी जानलेवा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा     |     351 फीट ऊंची सिद्धेश्वर गुफा का रहस्य: रंग पंचमी और महाशिवरात्रि पर उमड़ता आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811