Let’s travel together.

जिला ट्रेजरीआफिस के क्लर्क कों लोकायुक्त ने तीन हज़ार की रिश्वतलेते किया गिरफ़्तार

0 9,993

रायसेन।जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय के क्लर्क नवीन विश्वकर्मा कों लोकायूक्त पुलिस भोपाल ने तीन हज़ार रुपऐ की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया हें। आरोपी नवीन विश्वकर्मा ने 31 मई कों शासकीय प्राथमिक शाला चिरहोली साँची से सेवा निवृत हुए शिक्षक दुर्गादास राय से पेंशन प्रकरण के निपटारे के लियें 10 हज़ार रुपऐ की रिश्वत मांगी थीं। 8हज़ार रुपऐ में सौदा तय हुआ था। जिसमें दो किश्तों में 4हज़ार और एक हज़ार रुपऐ क्लर्क ले चुका था। शेष तीन हज़ार रुपऐ लेते आज गिरफ़्तार किया गया।

 

लोकायुक्त इंस्पेक्टर विकास पटेल ने बताया कि दुर्गादास राय पिता केवल राय उम्र 62 निवासी हरिपुरा वार्ड नंबर 25 विदिशा की शिकायत पर लोकायुक्त दल भोपाल के द्वारा जिला कोषालय कार्यालय में पदस्थ नवीन विश्वकर्मा सहायक ग्रेड तीन को कार्यवाही करते हुए 3000 रू की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।यह पूरी कार्यवाही लोकायुक्त भोपाल के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।जिन्हें आवेदक श्री दुर्गादास राय पिता केवल सिंह उम्र 62 निवासी हरिपुरा वार्ड नंबर 25 विदिशा की शिकायत पर आरोपी नवीन विश्वकर्मा लेखपाल ग्रेड तीन को लोकायुक्त दल भोपाल द्वारा कार्यवाही करते हुए 3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा प्राथमिक शिक्षक के पद से दिनांक 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे जिनकी एनपीएस की राशि निकालने के एवज में ₹10000 की मांग जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय में पदस्थ नवीन विश्वकर्मा द्वारा ₹10000 की मांग की गई थी जो विकलांग होने के कारण ₹8000 देने की बात तय हुई थी आवेदक द्वारा पूर्व में ₹5000 आरोपी नवीन विश्वकर्मा को दे दिए गए थे एवं बाकी के पैसे काम होने के बाद देने के लिए बताया जो दिनांक 22 जुलाई 2023 को आवेदक के खाते में पैसे आने के बाद आवेदक दुर्गादास राय द्वारा आरोपी नवीन विश्वकर्मा से बात की गई जो सोमवार दिनांक 31 जुलाई 2023 को जिला कोषालय में आने का बोला था जिस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक मनु व्यास के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री मनोज पटवा निरीक्षक विकास पटेल ,लोकायुक्त टीम द्वारा आवेदक दुर्गादास राय के साथ यह कार्यवाही जिला कोषालय कार्यालय रायसेन में ₹3000 की रिश्वत राशि नवीन विश्वकर्मा सहायक ग्रेड 3 द्वारा रिश्वत की राशि लेते ही आवेदक में पूर्व में निर्धारित इशारा किया और लोकायुक्त टीम द्वारा नवीन विश्वकर्मा को पकड़ लिया रायसेन जिला कोषालय कार्यालय में कार्यवाही जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811