Let’s travel together.

चैत्र माह में भी कई शुभ मुहूर्त,विवाह, मुंडन , जनेऊ, गृह प्रवेश, खरीदारी, नामकरण का जाने शुभ मुहूर्त

0 570

शुभ समय या शुभ मुहूर्त वह समय है जिसमें ग्रह और नक्षत्र मनुष्य के लिए अच्छे या फलदायक होते हैं। शुभ मुहूर्त  के साथ किया गया कार्य बिना किसी रुकावट के सफल माना जाता है। आसान शब्दों में कहें तो, शुभ मुहूर्त का अर्थ होता है जरूरी कार्यों में एक अच्छा परिणाम प्राप्त करना। हिन्दी पंचांग के अनुसार पहले माह चैत्र का प्रारंभ 19 मार्च दिन शनिवार से हो गया है। चैत्र माह का समापन 16 अप्रैल, शनिवार यानी पूर्णिमा के दिन होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार अन्य माह की तरह ही चैत्र माह में भी कई शुभ मुहूर्त हैं। यह शुभ मुहूर्त विवाह, मुंडन , जनेऊ, गृह प्रवेश, खरीदारी, नामकरण आदि के लिए हैं। चैत्र माह में इन शुभ मुहूर्त के दौरान आप मकान, गाड़ी, प्लॉट या अन्य प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं चैत्र माह के विभिन्न कार्यक्रमों के शुभ मुहूर्त के बारे में।
जनेऊ मुहूर्त
चैत्र के महीने में जनेऊ या उपनयन संस्कार के लिए 3 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं, ये अप्रैल माह में ही हैं। अप्रैल की 03, 06 और 11 तारीख को जनेऊ संस्कार किए जा सकते हैं।
नामकरण मुहूर्त
चैत्र महीने में बच्चों के नामकरण के लिए कुल 6 शुभ मुहूर्त हैं। मार्च माह की तारीखों में नामकरण का मुहूर्त नहीं है, लेकिन अप्रैल की 1, 3, 6, 10, 11 और 15 तारीख नामकरण के लिए शुभ हैं।
गृह प्रवेश मुहूर्त
चैत्र के महीने में गृह प्रवेश का मात्र एक ही मुहूर्त है। 26 मार्च को रात्रि  8: 04 मिनट से 17 मार्च प्रातः 6:18 मिनट तक है।
इस माह में मुंडन के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके लिए आपको अगले माह का इंतजार करना होगा।
विवाह मुहूर्त
चैत्र माह में शुभ विवाह के लिए केवल दो ही मुहूर्त हैं। शादी ब्याह के लिए 15 अप्रैल और 16 अप्रैल को शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है।
खरीदारी मुहूर्त
चैत्र के महीने में यदि आप मकान, गाड़ी, प्लॉट या अन्य प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो कुल 6 दिन ही शुभ मुहूर्त हैं। अप्रैल की 01, 02, 06, 07, 11 और 12 तारीख में आप ये खरीदारी कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एस ए टी आई कर्मचारियों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार लगाई     |     किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन के विषय में किसानों को दी गई सलाह     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्वाल बाबा जल झिरनिया जलाशय में साफ सफाई      |     5 वें दिन हुई समाधि..मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     संघर्ष और सफलता की मिसाल: विपरीत परिस्थितियों में छात्रों ने रचा इतिहास     |     भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 19 अप्रैल को     |     सिलवानी के पिपलिया कला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन सहयोग से श्रमदान     |     भाजपा के राज्यों में सत्ता संधान के अभिनव फंडे…!- अजय बोकिल     |     वात्सल्य का वातावरण मिला तो निखर गई बच्चों की प्रतिभा     |     छतरपुर जाते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811