Let’s travel together.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एसडीएम, तहसीलदार

0 257

महिला बाल विकास अधिकारी ने पहुंच कर दिया आश्वासन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियों के निर्देश के बाद ही धरना स्थल से उठने की बात कही

सिलवानी से देवेश पाण्डेय

लंबित मांगो के निराकरण की मांग को लेकर लगातार प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण ना होने से परेशान आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन के बेनर तले तहसील कार्यालय परिसर मेंअनिश्चित कालीन धरना आंदोलन प्रारंभ कर दिया हैै। जैसा कि दोनों ही दलों के राजनीतिक नेता का जिसमें कांग्रेश के नेतागण धरना के समर्थन में पहुंचकर महिलाओं के साथ धरने का समर्थन कर रहे हैं। तो वहीं बीजेपी नेताओं के द्वारा शासन प्रशासन के पक्ष में पहुंचकर यह भरोसा दिलाया जा रहा है। कि आप की मांगों को जल्द से जल्द माननीय मुख्यमंत्री जी पूरा करेंगे आप सभी धरना प्रदर्शन को बंद कर अपने अपने कार्यों पर पहुंचकर अपना कार्य करें।
आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं के द्वारा किए जा रहे अनिष्चित कालीन धरना आंदोलन स्थल पर बुधवार को दोपहर के समय क्षेत्र के विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, पहुचें व आंदोलन करियो से चर्चा की। तथा मांगो से विधायक जी से फोन पर चर्चा की । आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी बात कराई। जहां पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्दी हम मुख्यमंत्री जी से इस विषय में चर्चा करेंगे और आपकी मांगों को पूर्ण करने के लिए अपनी ओर से भी बात रखेंगे।

वही आज धरना स्थल पर माननीय पूर्व जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह जी के साथ एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, तहसीलदार ,आंगनवाड़ी अधिकारी सहित सभी अधिकारी पहुंचे लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियों के निर्देश के बाद ही धरना स्थल से उठने के मांग को लेकर बैठी रही और आज भी धरना निरंतर जारी रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811