Let’s travel together.

महिला संरक्षण अधिकारी के विरुद्ध अब सत्ता पक्ष की विधायक ने उठाई आवाज

0 849

-पंडरिया विधायक ने महिला एवं बाल विकास मंत्री को लिखा पत्र

-जांच कराकर कार्यवाही की मांग

सुरेन्द्र जैन रायपुर

ग्रामीणो की बार बार शिकायत के बाबजूद जब महिला संरक्षण अधिकारी के खिलाफ जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया तब इस मामले में अंततः सत्ताधारी दल की पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया को शिकायती पत्र लिखकर प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।
शिकायती पत्र में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने लिखा है कि जिला कबीरधाम अंतर्गत महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री नितिका डड़सेना के संबन्ध में क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार शिकायत की गई लेकिन उनके खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं कि गई।
सत्ताधारी दल की पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि कबीरधाम में पदस्थ महिला संरक्षण अधिकारी नितिका डड़सेना के खिलाफ कई बार शिकायत हुई परंतु नतीजा कुछ नहीं निकला शिकायती पत्र में कबीरधाम में पदस्थ महिला संरक्षण अधिकारी नितिका डड़सेना के खिलाफ क्षेत्रवासियों द्वारा कई गम्भीर आरोप लगाए गए हैं जिसकी जांच आवश्यक है, विधायक श्रीमती चंद्राकर ने महिला विकास मंत्री से शिकायती पत्र में ये भी अनुरोध किया गया है कि जब तक क्षेत्र वाशियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच नही हो जाती तबतक महिला संरक्षण अधिकारी नितिका डड़सेना के कार्य की संविदा अवधि न बढाई जाये।

इन बिंदुओं पर हो जांच

महिला संरक्षण अधिकारी कबीरधाम द्वारा जनवरी 2018 से अब तक कि खरीदी संबंधि दस्तावेजों आय व्यय लेजर एवं केशबुक की संपूर्ण जांच हो।सखी वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत सभी कर्मचारियों की बैंक स्टेटमेंट प्राप्त कर उनकी जांच की जाए इसके अलावा कुछ और बिंदुओं पर महिला संरक्षण अधिकारी के ख़िलाफ़ जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811