Let’s travel together.
nagar parisad bareli

ब्रज में मनाया जा रहा है 40 दिनों का रंगोत्सव

0 69

बीती 5 फरवरी को देश में बड़ी धूमधाम से बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया था. इसी के साथ ब्रज में होली के रंगोत्सव की शुरुआत हो गई थी. बता दें कि मथुरा-वृंदावन ब्रज मंडल में इस बार 40 दिनों के रंगोत्सव का आयोजन किया है. जिसमें देश के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल होने वाले हैं. साथ ही आपको बता दें कि रंगोत्सव के तहत इस बार बरसाना में लट्ठमार  होली 11 मार्च को होने वाली है और नंदगांव में ये लट्‌ठमार होली  होली 12 मार्च को  खेली जाएगी. वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्री द्वारिकाधीश मंदिर में 14 मार्च को होली खेली जाएगी.

इस 40 दिनों के रंगोत्सव के दौरान ब्रज में अलग-अलग तरह से होली खेली जाएगी. जानकारी के अनुसार इस साल 10 मार्च को नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव और बरसाना में लड्‌डू होली खेली जाने वाली है. वहीं लट्‌ठमार होली 11 मार्च को खेली जाएगी. हर दिन अलग-अलग आयोजनों के बाद 19 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा और 23 मार्च को रंग पंचमी पर 40 दिवसीय रंगोत्सव का समापन होगा।

ब्रज की होली के प्रमुख कार्यक्रम

10 मार्च को नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव और बरसाना में लड्डू होली,बरसाना में 11 मार्च को होगी लट्‌ठमार होली,नंदगांव में लट्‌ठमार होली 12 मार्च को होगी,श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्री द्वारिकाधीश और बिहारीजी मंदिर में होली 14 मार्च को होगी लट्ठमार होलीगोकुल में छड़ी मार होली 16 मार्च को खेली जाएगी,18 मार्च को फालेन में धधकती आग से निकलेगा पंडा,19 मार्च को होली,नंदगांव, जाब और दाऊजी में हुरंगा 20 मार्च को होगा,20 मार्च को चरकुला नृत्य मुखराई,21 मार्च को गिडोह और बठैन में हुरंगा,23 मार्च रंग पंचमी फूलडोल मेला खायरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811