राजस्व मंत्री करनसिंह वर्मा की नायब तहसीलदार अभद्र टिप्पणी से नाराज तहसीलदार,नायब तहसीलदार तीन दिन हड़ताल पर
रायसेन। सीहोर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार चंचल जैन पर एक बार फिर टिप्पणी करने के विरोध में प्रदेश भर के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार तीन दिनी 13/1/25 से 15/1/25 तक हड़ताल पर गए,सभी का कहना है कि राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने पहले भी एक बार इन्ही नायब तहसीलदार चंचल जैन को मंच से सार्वजनिक रूप से किया था सस्पेंड लेकिन आयुक्त और कलेक्टर की जांच में निर्दोष पायीं गई थी नायब तहसीलदार चंचल जैन।मुख्यमंत्री के नाम रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे को दिए अपने ज्ञापन में कहा गया है की सरकार की दी हुई हर जिम्मेदारी को हम सभी ने बखूबी निभाया है उसके बाद भी राजस्व मंत्री की ये टिप्पणी का हम विरोध करते है।इस अबसर पर तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह,अम्बर पंथी,नायब तहसीलदार प्रतिनीश तिवारी,प्रमोद उइके,सुधीर शुक्ला,हेमंत शर्मा,अंकिता यदुवंशी,भारत मैंडोले,दिलीप द्विवेदी और जयपाल उइके मौजूद रहे।