मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के नर खेड़ा गांव के पहाड़ पर लगातार तेंदुआ दिखने से गांव के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नरखेडा , कुलहड़िया गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं। तेंदुआ ने फिर 1 बेजुबान जानवर को अपना शिकार बनाया है।
सोमवार मंगलवार देर रात को तेंदुआ ने घर की सार में बंधे हुए एक माह के गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। जिससे गाय की बछड़े बुरी तरह घायल हो गया। नर खेड़ा निवासी चिरौंजी लाल पिता राम चरण लोधी ने बताया कि मेरा घर पहाड़ से लगकर बना हुआ है। शाम को मैंने अपनी एक गाय और एक माह के बछड़े घर के पीछे बनी सार में बांधे हुए थे सुबह उठकर देखा तो एक माह के गाय के बछड़े सार मैं तड़प रहा था। तेंदुआ ने उसकी गर्दन पकड़ कर बाहर खींचने की काफी कोशिश की मगर रस्सी से बंधा होने के कारण बछड़ा नहीं खींच पाया। मगर बछड़े के गर्दन पर तेंदुआ ने गहरे घाव बना दिए हैं। इससे उसका बचना नामुमकिन है।
इससे पहले भी तेंदुआ ने इसी तरह एक गाय के बछड़े को पीछे से पूरी तरह खा लिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी 1 साल में ही मेरे दो बछड़े को तेंदुआ अपना शिकार बन चुका है। बछड़े के मर जाने के कारण गाय भी दूध नहीं देती है जिससे मुझे काफी नुकसान होता है। चिरौंजी लाल ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मुझे जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए।
1 साल से तेंदुआ लगातार दीवानगंज, कयामपुर, अंबाडी नरखेडा कुल्हाड़िया कयामपुर में कई लोगों के पशुओं का शिकार कर चुका है कुछ दिनों से अंबाडी और दीवानगंज कयामपुर में तेंदुआ दिखाई नहीं दे रहा है। नर खेड़ा, कुल्हाड़िया, कयामपुर ,अंबाडी, दीवानगंज आदि गांव पहाड़ से लगकर बसा हुए है इन्हीं पहाड़ पर लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। धनीराम लोधी , कमल सिंह, बृजमोहन ,ओम प्रकाश लोधी ,भारत सिंह , आदि ग्रामीणों का कहना है कि 1 साल से लगातार तेंदुआ हमारे जानवरों का शिकार कर रहा है। वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए का रेस्क्यू नहीं कर रहे हैं। हम लोग हमेशा दहशत में रहते हैं। तेंदुआ लगातार हमारे जानवरों को शिकार बना रहा है हमें हमेशा डर बना रहता है कि कई तेंदुआ किसी दिन हमारे बच्चे को शिकार ना बना दे। हमारे बच्चे सुबह-शाम पहाड़ से लगकर खेलते रहते हैं। हमारी जमीन भी पहाड़ से लगकर ही है। हम अपने जानवरों को चरने के लिए पहाड़ पर नहीं भेज पा रहे हैं। हमे हमेशा भय बना रहता है कि कहीं तेंदुआ हमारे जानवरों पर हमला न कर दे। कुछ दिन पहले भी दो सावक और तेंदुआ गांव वालों को पहाड़ पर दिखाई दिया था।
–इनका कहना हे
कुछ दिनों से लगातार तेंदुआ नर खेड़ा और कुल्हाड़िया गांव के आसपास दिख रहा है जो बेजुबान जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। वन कर्मचारियों को तेंदुआ का रेस्क्यू करना चाहिए। हमने कई बार वन विभाग के कर्मचारियों से तेंदुए के विषय में शिकायत कि मगर बंद कर्मचारी हमारी शिकायत कि तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। नरखेडा गांव में तेंदुआ ने लगभग 15 बेजुबान जानवरों को अभी मार डाला। मगर मुआवजा अभी तक किसी को नहीं मिला। किसी दिन तेंदुआ ग्रामीणों के ऊपर हमला कर देगा। क्या तब वन कर्मचारी तेंदुआ का रेस्क्यू करेंगे।
– रामदयाल लोधी सरपंच नरखेड़ा