Let’s travel together.

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अनेक स्थानों पर लगे मेले,पवित्र नदियों में लगाई हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी

0 165

 

सी एल गौर रायसेन

मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष में हर वर्ष की तरह इस बार भी रायसेन तहसील के जाखा पुल, परमेश्वर पुल के पास एवं भोजपुर शिव मंदिर, शकर झिरी, उदयपुरा, बरेली तहसील के तहत आने वाले पवित्र नर्मदा नदी के अनेक तत्व पर मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में धूमधाम के साथ में लेकर आयोजन किए गए सुबह से लेकर शाम तक पवित्र नदियों के किनारे लगे मेलों में लोगों की काफी भीड़भाड़ देखने को मिली मकर संक्रांति को लेकर लोगों में अति उत्साह देखने में आ रहा था। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी मेला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की भुगतान इंतजाम किए गए थे।

मकर संक्रांति का शाही स्नान करने के लिए लोग नर्मदा नदी के पवित्र घाटों होशंगाबाद, बुधनी बोरास, बगल वाड़ा, अलीगंज, बरमान घाट,वेत्रवती, सहित कई पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए पहुंचे। लोगों ने पवित्र नदियों में मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष में शाही स्नान कर मंदिरों में पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की एवं जल चढ़ाया तथा भगवान से आशीर्वाद लिया। उसके पश्चात मकर संक्रांति की खुशी में लोगों ने लड्डू भोजन प्रसादी का आनंद लिया। जेल घर में मकर संक्रांति का पावन पर्व अति उत्साह उमंग के वातावरण में मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811