Let’s travel together.

त्योहार हमें आपस में खुशियां बांटने के देते है अवसर – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 60

नगर परिषद खांड (बाणसागर) में सोंण महोत्सव में हुए शामिल

भोपाल।उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यहां के त्योहार, संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर खुशियां बांटने का अवसर देते हैं। त्योहार हमेशा आपस में मिल -जुल कर एवं बच्चों के साथ मनाना चाहिए जिससे आगामी पीढ़ी भी हमारी संस्कृति को अपने जीवन में ग्रहण कर सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शहडोल जिले के नगर परिषद खांड (बाणसागर) में मकर संक्रांति पर आयोजित सोंण महोत्सव में संबोधित कर रहे थे।

रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव से शहडोल संभाग में आएगी औद्योगिक क्रांति

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शहडोल जिले में बना बाणसागर परियोजना विंध्य क्षेत्र के लिए वरदान है। विंध्य क्षेत्र के साथ-साथ कई प्रदेशों में पीने एवं सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति इस परियोजना से की जाती है। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को शहडोल में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव से शहडोल संभाग में औद्योगिक क्रांति आएगी। विंध्य क्षेत्र में उद्योग की क्रांति से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। विंध्य क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बाणसागर डैम के टापू में बना सरसी आईलैंड भी एक मुख्य पर्यटक केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ समय में पर्यटक सरसी आईलैंड से जल मार्ग द्वारा बाणसागर डैम तक सफर कर पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे। सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी डॉ राजेश मिश्रा, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, पूर्व मंत्री श्री रामखेलावन पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811