Let’s travel together.

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भैरून्दा में नीलकंठ समूह पेयजल योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

0 158

 

सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर हर घर जल पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

अनुराग शर्मा सीहोर

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले के भैरून्दा जनपद में नीलकंठ समूह पेयजल योजना के कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत गिल्लौर, मनासा, रिछारिया कदीम में नीलकंठ समूह पेयजल योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पेयजल योजना के सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कर हर घर में जल पहुंचाना सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सोंठिया में नीलकंठ परियोजना के प्लांट का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि नीलकंठ समूह पेयजल योजना से भैरून्दा जनपद के कुल 40 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।

नीलकंठ समूह पेयजल योजना के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 77 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है कलेक्टर सिंह ने 9 जुलाई को भैरून्दा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ श्री प्रबल अजारिया, नायब तहसीलदार श्री अविनाश सोनानिया, जल निगम के श्री मोहम्मद जैनउल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811