रिपोर्ट धीरज जॉनसन
सागर। प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों के विरुद्ध वर्षों से सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की प्रदेश स्तरीय मीटिंग एवं प्रेस वार्ता 02 जुलाई को कांची होटल सिविल लाईन सागर में दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी। संयोजक डॉ राजू सेन ने बताया की इस मीटिंग में प्रदेश पदाधिकारी शिरकत करेंगे एवं आगामी कार्ययोजना बनाएंगे,चूंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि विद्वानों को नियमित करने का वादा किया था एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह ने भी अतिथि विद्वानों से नियमितीकरण का वादा किया, लेकिन आज दिनांक तक अतिथि विद्वानों के हित में निर्णय नही हुआ इसी को लेकर मीटिंग बुलाई गई है एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।इन्होंने सागर संभाग के सभी अतिथि विद्वानों एवं मीडिया के सम्मानित साथियों से निवेदन किया कि सादर उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद दें।