Let’s travel together.

महिला के साथ सामूहिक बालात्कार करने वाले आरोपीगणों को हुई आजीवन कारावास एवं 20-20 साल की सजा

0 175

 

चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण में दोषसिद्धि

 

रायसेनन्यायालय  विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम रायसेन ,जिला रायसेन द्वारा निर्णय पारित करते हुए प्रकरण क्रमांक 27/2020 में आरोपीगण 1. कुंवरलाल नोरिया आयु करीब 26 वर्ष, पुत्र हल्कोरी नोरिया, 2. प्रीतू उर्फ प्रताप बेडि़या, आयु करीब 26 वर्ष, पुत्र नारायण सिंह बेडि़या, दोनों निवासी ग्राम बोरास थाना उदयपुरा जिला रायसेन (म.प्र.) को धारा 376 डी भादसं. में दोषी पाते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा एवं आरोपी कुंवरलाल नोरिया को धारा 3(2)(v) sc/st act में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास एवं 2000-2000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण शासन के द्वारा चिन्हित एवं जघन्य सनसनीखेज किये गये मामलों में से एक था।

“इस मामले में मध्यप्रदेश राज्य की ओर से श्री अनिल कुमार मिश्रा, जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला रायसेन एवं श्री धनीराम विश्वकर्मा, विशेष लोक अभियोजक जिला रायसेन ने पैरवी की।”

मामले क़ेअनुसार फरियादी पीडि़ता ग्राम भुईपार थाना बटका जिला छिंदवाड़ा में रहती है, मेहनत मजदूरी करती है लगभग एक महीने पहले वह मजदूरी करने के लिए आमगांव बम्हौ़री आई थी, काम खत्म होने के कारण उसने उसकी पहचान के सचिन राजपूत को फोन करके वर्धा बम्हौ‍री थाना सिलवानी मजदूरी के पैसे लेने जाने के लिए साथ चलने को बुलाया, सचिन के आने पर दोनों आमगांव बम्हौरी से बस में बैठकर उदयपुरा गये, उदयपुरा में बस नहीं मिलने से दोनों ट्रेक्टर में बैठकर बौरास तिराहा रात लगभग 10:00 बजे उतर गये। ट्रेक्टर वाले ने बोला रात बहुत हो गयी है, पास मंदिर में रात बिताकर सुबह चले जाना, मंदिर जाते समय रास्ते में एक व्यक्ति मिला, जिसे सचिन जानता था, उसका नाम कुंवरलाल था, उसने बोला की मंदिर की धर्मशाला में ताला लग गया है तथा उसके साथ घर चलने के लिए कहा, तब फरियादी पीडि़ता तथा सचिन उसके साथ घर गये, वहां पर खाना खाया और लेट गये इतने में आरोपी कुंवरलाल ने मंजू व प्रीतू को बुला लिया, उन तीनों ने बैठकर शराब पी, उसके बाद आरोपीगण ने फरियादी पीडि़ता के साथ गलत हरकत करना शुरू की तो पीडि़ता की आवाज सुनकर सचिन जाग गया, तब तीनों आरोपीगण ने सचिन को बांधकर उसे खटिया पर पटक दिया और फरियादी पीडि़ता को जमीन पर पटककर प्रीतू ने उसके कंधे पकड़ लिये तथा तीनों आरोपीगण ने बारी बारी उसके साथ गलत काम किया और भाग गये। उसके पश्चात फरियादी पीडि़ता व सचिन गांव के कोटवार सूरज मेहरा के घर गये और उसे साथ लेकर थाना उदयपुरा रिपोर्ट करने गये।

फरियादी पीडि़ता की उक्त रिपोर्ट के आधार पर से आरक्षी केन्द्र उदयपुरा कें अपराध क्रमांक 44/2020, धारा 376 डी भादसं. एवं धारा 3(2)(v) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अधीन मामाला पंजीबद्ध कर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गयी। विवेचना के दौरान घटना स्थल का नक्शा मौका बनाया गया, पीडि़ता का मेडीकल परीक्षण कराया गया, पीडि़ता के 164 दप्रसं. के कथन माननीय न्यायालय के समक्ष कराये गये। साक्षीगण के कथन लेखबद्ध किये गये, आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र मान. न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

न्यूज़ सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी जिला रायसेन म0प्र0

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811